फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM security lapse case Why did Punjab CM now talk about chanting Mahamrityunjay

पीएम की सुरक्षा चूक मामला: पंजाब के सीएम ने अब क्यों कही महामृत्युंजय जाप कराने की बात

Mon, 10 Jan 2022 06:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Jan 2022 06:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने शुरूआत से ही सुरक्षा में चूक होने से इनकार किया। अब चन्नी ने कहा कि मैं महामृत्युंजय पाठ करा देता हूं अगर कोई बीमारी है।

विज्ञापन
PM security lapse case Why did Punjab CM now talk about chanting Mahamrityunjay
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब में कोई खतरा नहीं था, न ही हुआ है और न होगा। चारों तरफ उनकी सुरक्षा थी। कोई उनके नजदीक नहीं गया और न ही दूर से किसी ने कंकड़ फेंका। यहां तक एक किलोमीटर तक कोई नहीं था। चन्नी ने यह भी कहा कि अगर कोई दिक्कत है तो मैं महामृत्युंजय जाप करा देता हूं।

विज्ञापन


इस विषय में प्रियंका गांधी से बात हुई है और मैंने सारी जानकारी दे दी है। चन्नी ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री आते हैं वहां छह हजार जवान उनकी सुरक्षा के होते हैं, आईबी, एसपीजी भी होती है। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल का कथन साझा किया 'जिसको हर समय अपनी जिंदगी का खतरा हो तो उसको बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए।' सीएम चन्नी ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई खतरा नहीं था, वह महामृत्युंजय जाप कराकर उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब गुजरात व वाराणसी में लोग प्रधानमंत्री को रोकते हैं तो सबकुछ ठीक रहता है। चन्नी ने कहा कि हम देश का कानून मानने वाले हैं। चुनाव आयोग के सभी निर्देशों का पालन करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं: प्रियंका गांधी
पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने पीएम की सुरक्षा की जानकारी प्रियंका गांधी से साझा की। इस पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद सोमवार को एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने इस पर सफाई दी। प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। हमें उनकी चिंता है। सिर्फ इसलिए मैंने सीएम चन्नी से पीएम मोदी की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed