फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi will reach Chandigarh to pay final tributes to Shiromani Akali Dal patron Parkash Singh Badal

Parkash Singh Badal: चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रकाश सिंह बादल को दी अंतिम श्रद्धांजलि

Wed, 26 Apr 2023 01:01 PM IST
ajay kumar डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 01:01 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will reach Chandigarh to pay final tributes to Shiromani Akali Dal patron Parkash Singh Badal
प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचकर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सीधे सेक्टर-28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय पहुंचे। जहां दिवंगत बादल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को रखा गया था। पीएम मोदी करीब 12:45 बजे शिअद कार्यालय पहुंचे और संगत के हुजूम के बीच उन्होंने बादल के पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित किए। पीएम मोदी सिख धर्म के नियमानुसार सिर पर केसरिया पटका बांधकर पहुंचे थे। वह करीब 10 मिनट तक शोक सभा में रहे और प्रकाश सिंह बादल को याद किया। अरदास के बाद प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में उनके पैतृक गांव बादल ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बेहद दुखी हूं। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की विराट हस्ती और उल्लेखनीय नेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया व कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे।

27 अप्रैल को छुट्टी का एलान
पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 27 अप्रैल को छुट्टी का एलान किया है। इस दौरान सभी दफ्तर और विधिक संस्थान बंद रहेंगे। बता दें कि 27 अप्रैल को पैतृक गांव में प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed