फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi rally will be held in Rohtak

लोकसभा 2019: छोटूराम और पीएम मोदी के जरिए जाटलैंड में पांव जमाने की फिराक में बीजेपी

Sun, 07 Oct 2018 09:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Oct 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi rally will be held in Rohtak
BJP

हरियाणा की जाटलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चौधरी छोटू राम के सहारे भाजपा अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने की फिराक में है। जाटलैंड की 19 विधानसभा सीटों में से अभी पांच विधायकों वाली भाजपा 2019 के चुनाव में यहां अधिकांश सीटें जीतना चाहती है। दीनबंधु चौधरी छोटूराम की प्रतिमा के अनावरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतक आ रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा इस मौके को भुनाने में कोई चूक नहीं करना चाहती। इसलिए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र चौधरी और प्रदेश सरकार ने भारी भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चौधरी छोटूराम के नाती बीरेंद्र सिंह डूमरखां, प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा संगठन के आला पदाधिकारी दिन रात रैली की कामयाबी के लिए पसीना बहा रहे हैं। 
विज्ञापन


जाटलैंड के जिलों में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका दारोमदार जाट मंत्रियों और विधायकों पर रहेगा। सांपला में दीनबंधु छोटूराम की 64 फुट की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही भाजपा जाटलैंड क्षेत्र में रैली कर जाट आरक्षण आंदोलन की काली छाया से खुद को बाहर निकालने तथा इलाका विशेष के लोगों के बीच छोटूराम के छवि के सहारे पैठ बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुरेश भट्ठ लगातार रैली की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। जाटलैंड रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद के साथ लगते जिलों से अधिक से अधिक भीड़ लाने की ड्यूटी नेताओं को सौंपी गई है। सभी रैली के लिए घर-घर जाकर न्योता दे रहे हैं। राष्ट्रीय, प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर मंडल स्तर पर ड्यूटियां लगाई गई हैं, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के माध्यम से इनेलो की प्रदेश स्तरीय रैली को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

रेल कोच फैक्टरी और दीनबंधु को भुनाने की तैयारी में भाजपा
हरियाणा में रेल कोच फैक्ट्री स्थापित करने की आवाज पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के शासन के दौरान उठी थी। उसके बाद से लगातार सरकारें इस प्रोजेक्ट को अलग-अलग स्थानों पर लगाने के लिए खींचतान में फंसी रहीं। भाजपा सरकार ने इसे सोनीपत के बढ़ही औद्योगिक क्षेत्र परिसर में 172 एकड़ में लगाने की प्रक्रिया पूरी की है। दीन बंधु छोटूराम की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भी बरसों से प्रक्रिया चली आ रही थी, जो अब पूरी हुई है। भाजपा इनके नाम पर जनसमर्थन मिलने की पूरी उम्मीद में है।


भाजपा ने महापुरुषों को दिया मान-सम्मान : बराला
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का कहना है कि भाजपा ने हमेशा महापुरूषों का मान-सम्मान किया है। दीनबंधु छोटूराम ने हमेशा कमेरे वर्ग के उत्थान की दिशा में काम किया। उनकी भव्य प्रतिमा के अनावरण के साथ उन्हें अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। उनकी विचारधारा पर आगे बढ़ने और आमजन को जागरुक करने के लिए भाजपा दृढ़ संकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed