बलबीर सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने जताया शोक, बोले- देश का सितारा चला गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। महान खिलाड़ी का सोमवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'पद्मश्री बलबीर सिंह जी को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा। वह देश के लिए बहुत सारा गर्व और खुशियां लाए। बिना किसी संदेह वह शानदार हॉकी खिलाड़ी थे। वह एक कोच के तौर पर भी काफी सफल रहे। उनके निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ मेरी संवेदनाएं।'
Padma Shri Balbir Singh Sr. Ji will be remembered for his memorable sporting performances. He brought home lots of pride and laurels. Undoubtedly a brilliant hockey player, he also made a mark as a great mentor. Pained by his demise. Condolences to his family and well wishers.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) May 25, 2020
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी महान हॉकी खिलाड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। ट्वीट करते हुए शाह ने लिखा कि 'पद्मश्री से सम्मानित बलबीर सिंह सीनियर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह एक महान खिलाड़ी थे, जो विश्व हॉकी पर अपनी हॉकी से अमिट छाप छोड़ गए, मैं भाग्यशाली हूं कि मैं तीन बार के ओलम्पिक पदक विजेता से मिल सका, उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।'
‘महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, पद्मश्री और भारत के महान खिलाड़ियों में से एक, उनकी विरासत भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करना जारी रखेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।’
- रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति
बलबीर सिंह सीनियर के निधन से पीयू में शोक
भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के निधन से पीयू में शोक की लहर है। वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि देश ने दिग्गज खिलाड़ी खो दिया। उनकी भरपाई नहीं की जा सकेगी। पीयू की ओर से साल 2016 में 65वें दीक्षांत समारोह में उन्हें प्रथम खेल रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। उन्होंने हॉकी खेल को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ किया।
खेल जगत के दिग्गजों ने भी जताया शोक
पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के निधन से खेल दिग्गजों में शोक की लहर दौड़ गई। मान कौर, मिल्खा सिंह, हॉकी ओलंपिक से जुड़े खिलाड़ियों ने लीजेंड बलबीर सिंह के निधन पर दुख जताया है। उनके निधन पर खेल जगत के दिग्गजों ने कहा कि आज एक कोहिनूर खो दिया।
सीनियर मेरे भी सीनियर थे
हॉकी के जादूगर ध्यान चंद के बाद अगर हॉकी जगत में कोई नाम लिया जाएगा तो वह बलबीर सिंह सीनियर का होगा। पद्मश्री सीनियर के निधन से काफी आहत हुआ। वह मेरे से कुछ साल ही बड़े थे। सीनियर मेरे काफी नजदीकी रहे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।
-उड़न सिख मिल्खा सिंह
स्पोर्ट्सपर्सन के साथ नेक इंसान थे
हॉकी जगत का एक महान सितारा दुनिया से विदा हो गया। स्पोर्ट्सपर्सन के साथ-साथ वह एक नेक इंसान भी थे। वह हॉकी के साथ अन्य खेलों के खिलाड़ियों में भी लोकप्रिय रहे।
- बीबी मान कौर, वेटरन एथलीट
हॉकी के प्रति जीवन समर्पित रहा
बलबीर सिंह सीनियर का हॉकी के प्रति समर्पण देखने लायक था। पहले एक खिलाड़ी फिर कप्तान, कोच और उसके बाद मैनेजर के रूप में उनका हॉकी के खेल में बड़ा योगदान रहा है।
- राजपाल सिंह, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान
उनकी जगह काई नहीं ले सकता
बलबीर सिंह मेरे कोच रहे हैं। भारतीय हॉकी जगत के लिए उनके योगदान जैसे कोई दूसरा नहीं कर सकता। वह अब इस दुनिया से जा चुके हैं। उनकी जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता है।
- नरिंदर सिंह सोढ़ी, भारतीय जूनियर और सीनियर हॉकी टीम के कोच और जूनियर टीम के चयनकर्ता
आपके जैसा न कोई दूसरा हुआ, न होगा
भारतीय हॉकी के दिग्गज पद्मश्री बलबीर सिंह के निधन की खबर बहुत दुखद है। आप सिर्फ हॉकी ही नहीं खेल जगत में भारत के सबसे ज्यादा चमकदार सितारा थे, आपके जैसा न कोई दूसरा हुआ, न होगा। आपकी यादें हमेशा सब हिंदुस्तानियों के दिलों में अमर रहेंगी। वाहेगुरु परिवार को धैर्य व शक्ति दे।
- किरण खेर, सांसद
बलबीर सिंह का जाना, व्यक्तिगत क्षति
पद्मश्री बलबीर सिंह के निधर पर बहुत दुखी हूं। उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति जैसा है। गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध थे। वह बहुत अच्छे इंसान थे। उन्हें पंजाब और हरियाणा के लोग हमेशा याद रखेंगे।
- वीपी सिंह बदनौर, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक
सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बलबीर सिंह सीनियर ने अपनी प्रतिभा से भारत का गौरव बढ़ाया था। उनके निधन से भारतीय हॉकी को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।
- किरेन रिजिजू, खेल मंत्री
‘बलबीर सिंह सीनियर के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। वह हॉकी के महान खिलाड़ियों में से एक थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’
- सचिन तेंदुलकर
महान बलबीर सिंह सीनियर केनिधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ।
- विराट कोहली, भारतीय कप्तान
‘एक खिलाड़ी की महानता सिर्फ हॉकी पिच पर उसके कौशल से ही नहीं होती बल्कि उनके लगाव और स्नेह से भी होती है जिसके लिए उन्हें खेल को छोड़ने के इतने वर्षों तक याद किया जाता रहा। बलबीर सिंह दोसांज की जिंदगी उनकी महानता की गवाह है। मैं उनकी सादगी, विन्रमता और गर्व को याद रखूंगा जिसे वह मनमोहक अंदाज में पेश करते थे। वह अपने अपार ज्ञान को साझा करने की वजह से सबसे अलग थे।’
- नरेंद्र बत्रा, अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ
बलबीर सिंह सीनियर जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दु:ख हुआ। एक एथलीट से ऊपर उत्कृष्टता और शब्दों से परे एक रोल मॉडल! उनके बेहतरीन हाथों ने मेरे जुनून को और अधिक मजबूत किया। उनके परिवार, दोस्तों, और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।
- पीटी ऊषा
- अक्षय कुमार
‘भारत के सबसे महान ओलंपियनों में से एक बलबीर सिंह सीनियर के निधन से दुखी हूं। उनके जैसे खिलाड़ी और आदर्श दुर्लभ होते हैं। वह आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत रहेंगे।’
- अभिनव बिंद्रा
भारतीय हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। पद्मश्री, तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, वह अपने खेल के मास्टर थे। अपनी शानदार उपलब्धियों से उन्होंने देश को कई गर्व के पल दिए। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं।
- युवराज सिंह
बलबीर सिंह सीनियर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने अपने समर्पण और खेल भावना से हमेशा दिल जीता। सर आपकी बहुत याद आएगी और आप हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।
- कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री पंजाब
‘हॉकी के लिए यह बहुत दुखद दिन है। वह मेरे लिए और दुनिया भर के कई हॉकी खिलाड़ियों के लिए आदर्श थे। उनसे जब भी मिलता था, तब वह देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित करते थे।’
- सरदार सिंह
‘बलबीर सर के जाने से हुए दुख को मैं शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। उन्होंने अपनी सादगी से सभी के दिलों को छुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।’
- धनराज पिल्लै
- रानी रामपाल
सर्वकालिक महान खिलाड़ी पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर जी आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपको भावभीनी श्रद्धांजलि।भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।
- मनप्रीत सिंह
बलबीर सिंह जी एक सच्चे और दिग्गज खिलाड़ी थे। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं, भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे।
- रवि शास्त्री
‘भारतीय हॉकी के युगपुरुष बलबीर सिंह सीनियर का निधन। उनकी उपलब्धियां आपको हैरान कर देती हैं। तीन ओलंपिक स्वर्ण और ओलंपिक फाइनल में पांच गोल। विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर। भारत के महानतम खिलाड़ियों में से से एक। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’
- हरभजन सिंह
महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन कि खबर से दुखी हूं। गोल मशिन के नाम से प्रसिद्ध बलबीर जी एक महान ओलंपियन थे मुझे उम्मीद है कि वह हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणाश्रोत बने रहेगें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
- बजरंग पुनिया