{"_id":"580785af4f1c1b592c70468d","slug":"pm-narendra-modi-in-ludhiana-punjab-big-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खूब गरजे लेकिन बरसे नहीं, इस वजह से पंजाब को मायूस कर गए मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब गरजे लेकिन बरसे नहीं, इस वजह से पंजाब को मायूस कर गए मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लुधियाना दौरे पर कुछ अहम घोषणा खासकर उद्योग जगत के लिए करके जाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
उधर, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लुधियाना दौरे के दौरान पंजाब के लिए किसी आर्थिक पैकेज का एलान नहीं किया। किसानों व व्यापारियों को कोई राहत न देकर मोदी ने एक बार फिर पंजाब के साथ पक्षपात किया है।
पार्टी के सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा है कि पीएम के दौरे से पहले लोग काफी उत्साहित थे। उन्हें उम्मीद थी कि मोदी आत्महत्या कर रहे किसानों को कोई राहत देंगे। बादल सरकार की गलत नीतियों के चलते बाहर जा रहे उद्योगों के लिए कोई स्कीम लॉन्च करेंगे। लेकिन पीएम ने सिर्फ लच्छेदार भाषण देकर किसानों और उद्यमियों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पीएम से खेती के लिए विशेष रियायत की मांग की थी। पर मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की बात करके बादल को अनदेखा कर दिया।

सीएम बादल ने सुनाया दुखड़ा, फिर मोदी बोले...
पंजाब के लुधियाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पीएम से प्रमुखता से आग्रह किया कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण अकसर सीमांत इलाके के लोगों को पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान अपना घर बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों में जाना पड़ता है। इसलिए केंद्र सरकार उनके लिए कुछ मदद करे।
इसके अलावा बादल ने राज्य के उद्योगों के लिए भी कोई विशेष योजना की अपील की, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने कोई ऐसी घोषणा नहीं की, जिससे प्रदेश के उद्योगों को कुछ राहत मिल सके। मोदी ने सिर्फ बठिंडा में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एम्स अस्पताल का नींव पत्थर रखने की बात की।
मोदी ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री से मुखातिब होते हुए कहा कि आप (बादल) हमारे आदरणीय हैं और आपके आग्रह को हम न नहीं कह सकते। मोदी ने कहा कि वे चाहते थे कि बठिंडा एम्स के निर्माणाधीन स्थल का दौरा करें, पर समय की कमी के कारण आज संभव नहीं हो पाया। उन्होंने बादल को आश्वासन दिया कि वह एम्स का नींवपत्थर रखने आएंगे।