फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pm narendra modi expressed deep condolence on tragedy at a fire cracker factory in Batala of Punjab

पंजाब के बटाला में 23 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- दिल दहलाने वाली त्रासदी

Thu, 05 Sep 2019 10:03 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 05 Sep 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi expressed deep condolence on tragedy at a fire cracker factory in Batala of Punjab
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
पंजाब के बटाला में 23 लोगों की मौत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया और हादसे को दिल दहला देने वाली त्रासदी बताया। पीएम मोदी ने कहा कि पटाखा फैक्ट्री में धमाके में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब के बटाला में जालंधर रोड पर स्थित गुरु रामदास कालोनी में बुधवार शाम करीब चार बजे पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ। इससे फैक्टरी का लैंटर गिर गया और दो घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाका इतना जबरदस्त था कि पटाखा फैक्टरी से 700 मीटर दूर स्थित दुकानों तक के शीशे और फ्लैक्स बोर्ड टूट गए। सड़क पर खड़ी कारें और मोटरसाइकिल हवा में उछलीं और साथ लगतीं ड्रेन में जा गिरीं। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। फायरब्रिगेड की गाड़ियां और जेसीबी मशीनें बुलाकर राहत कार्य शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब धमाका हुआ तो पूरी कालोनी के घर हिल गए। उन्हें ऐसा लगा कि जैसे कोई बम गिरा है। जब बाहर निकलकर देखा तो साथ फैक्टरी की पूरी इमारत ध्वस्त हो गई थी। साथ लगते घर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। धमाके के कारण फैक्टरी के साथ लगते गुरुद्वारा साहिब की दीवार भी टूट गई।

मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बटाला में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया। यह जांच एडीसी (बटाला) करेंगे। इसके साथ ही कैप्टन ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए ताकि राहत और बचाव कार्यों के काम और तेजी से हो सकें।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के वारिस को 2 लाख रुपये एक्सग्रेशिया अनुदान देने का ऐलान भी किया है। इसके अलावा अमृतसर मेडिकल कालेज के लिए रैफर किए प्रत्येक गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को 50 हजार और मामूली रूप से जख्मी  व्यक्ति को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को हरसंभव मदद देने के लिए जिला गुरदासपुर के सिविल और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर से कहा है कि जख्मियों को मुफ्त में बेहतर इलाज मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed