फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi will visit Himachal Pradesh on June 16

16 जून को पीएम मोदी का हिमाचल दौरा: पांच मिनट पठानकोट में भी रुकेंगे, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Tue, 14 Jun 2022 07:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 07:44 PM IST
सार

पीएम मोदी पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन आएंगे और सैन्य हेलीकॉप्टर से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। पठानकोट में वह केवल पांच मिनट ही रुकेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will visit Himachal Pradesh on June 16
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे के बाद 16 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पठानकोट आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिला में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। इसके अलावा नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्लयूडी समेत लगभग सभी विभागों के अधिकारी उनके आगमन को लेकर व्यस्त हैं। जिलाधीश भी लगातार विभागों के अधिकारियों से बैठक कर सारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन

 
जिलाधीश पुलिस प्रशासन के अलावा सेना के अधिकारियों से भी लगातार बैठकें कर सुरक्षा व्यवस्था को यकीनी बनाने में लगे हैं। इसके अलावा सभी विभागों को भी आवश्यक प्रबंध पूरे करने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि, पीएम मोदी का पठानकोट में कोई कार्यक्रम नहीं है। वह एयरफोर्स स्टेशन आएंगे और सैन्य हेलीकॉप्टर से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। पठानकोट में वह केवल पांच मिनट ही रुकेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का पठानकोट दौरे का शेडयूल
16 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:55 बजे दिल्ली से विशेष विमान से पठानकोट के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:10 बजे उनका विमान पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेगा। एयरफोर्स स्टेशन पर पांच मिनट रुकने के बाद वह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार को शाम 5:15 बजे वह पठानकोट के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 5:55 बजे वह पठानकोट पहुंचेंगे और वहां से गंतव्य की ओर रवाना होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बेशक प्रधानमंत्री को पठानकोट से हेलीकॉप्टर के जरिये हिमाचल प्रदेश जाना है लेकिन अगर मौसम खराब होता है या कोई तकनीकी दिक्कत आती है तो सड़क मार्ग को विकल्प के रूप में रखना पड़ता है। इसी उद्देश्य से जहां गाड़ियों का प्रबंध करवाया गया है, वहीं शहर में सफाई व्यवस्था से लेकर सड़क के किनारे लगी रेहड़ियों को हटवाया गया है, ताकि उस समय किसी किस्म की कोई परेशानी पेश न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed