फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi virtual inaugurates oxygen plant of GGS Medical College Hospital in Faridkot

फरीदकोट: जीजीएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला ऑक्सीजन प्लांट, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Thu, 07 Oct 2021 07:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 07:34 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट का वर्चअल उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने एक साथ 35 ऑक्सीजन प्लांट देश को समर्पित किए। ये प्लांट कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने में मददगार साबित होंगे। 

विज्ञापन
PM Modi virtual inaugurates oxygen plant of GGS Medical College Hospital in Faridkot
मेडिकल कॉलेज को मिली ऑक्सीजन प्लांट की सौगात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल समारोह के माध्यम से गुरुवार को देशभर के 35 ऑक्सीजन प्लांटों को राष्ट्र को समर्पित किया। देश भर में 894 प्लांट चल रहे हैं, जिनमें से 41 पंजाब में हैं और इन 41 में से 28 भारत सरकार ने मुहैया करवाए हैं। ऐसे ही एक प्लांट को बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के तहत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगाया गया है, जो उस सूची में शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया।    

विज्ञापन


इस संबंध में मेडिकल अस्पताल में बाबा फरीद विवि के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर की अध्यक्षता में समारोह करवाया गया, जिसमें डिप्टी कमिश्नर विमल कुमार सेतिया, एडीसी शहरी विकास परमदीप सिंह, एसपी कुलदीप सिंह सोही, विवि के रजिस्ट्रार डॉ. निर्मल औसेपचन आईएएस, कार्यकारी इंजीनियर राज कुमार अग्रवाल के अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारियों समेत विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग के कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका व विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शेखर ने हिस्सा लिया। इस मौके पर वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने बताया कि यह प्लांट कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी को दूर करने व संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बाबा फरीद विवि को राज्य के हर जिले में कोरोना टेस्ट लैब स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी है और पूरे राज्य में कुल 20 नई लैब स्थापित की जा रही है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सिविल अस्पतालों तक उपकरणों के साथ साथ पांच हजार नए बेड भी खरीद कर स्थापित किए जा रहे है और इन कदमों से पंजाब किसी भी कोविड लहर से निपटने के लिए बिल्कुल तैयार रहेगा। बच्चों के लिए विशेष उपकरण उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed