फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   plea in punjab haryana high court against punjab cricket association elections

विवाद के बाद रद्द किए गए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव, हाईकोर्ट में चुनौती, जारी हुआ नोटिस

Wed, 04 Sep 2019 10:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 04 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
plea in punjab haryana high court against punjab cricket association elections
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने पीसीए, पंजाब सरकार व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। साथ ही चुनावों को लेकर 18 अगस्त को हुई पीसीए की आम बैठक का रिकॉर्ड समेत सचिव को भी तलब कर लिया है।
विज्ञापन


चुनाव के खिलाफ याचिका दाखिल करते हुए पंजाब क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन के सचिव राकेश हांडा ने बताया कि उन्हें समाचार पत्र में प्रकाशित नोटिस से पता चला कि पीसीए के पदाधिकारियों के 8 सितंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। यह नोटिस जिसके नाम से प्रकाशित हुआ था वह खुद को चुनाव का इलेक्टोरल ऑफिसर बता रहे हैं, जबकि पीसीए की 18 अगस्त को हुई बैठक मे ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया था।
विज्ञापन


बैठक में न ही किसी चुनावी प्रक्रिया पर चर्चा की गई क्योंकि इस बैठक में ऐसा कोई एजेंडा ही नहीं था। इसके साथ ही हाईकोर्ट को बताया गया है कि पंजाब की ओर से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कई खिलाड़ियों को भी सदस्य बनने का अवसर नहीं दिया गया। हाल ही में बीसीसीआई ने चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता दी है। इस तरह चंडीगढ़ की अलग क्रिकेट एसोसिएशन बन जाने के बाद यहां कई सदस्य चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन में शामिल हो गए हैं । इस पर गौर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद चुनाव रद्द

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) व पंजाब प्लेयर क्रिकेट ऑफ एसोसिएशन के बीच हुए विवाद के कारण पीसीए के अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए होने वाले चुनाव को रद्द कर दिया गया है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चुनाव रद्द करने के लिए प्रेस नोट जारी किया गया है। इसके साथ ही एसोसिएशन की ओर से यह चुनाव दोबारा कब होंगे, इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

सूत्रों के अनुसार पंजाब प्लेयर ऑफ एसोसिएशन और पीसीए के बीच हुए विवाद को लेकर कमेटी ने यह फैसला लिया है कि इस मामले को सुलझाने के बाद ही चुनाव करवाए जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब प्लेयर ऑफ एसोसिएशन के अनुसार एसोसिएशन के कुछ अधिकारियों ने कोर्ट से स्टे आर्डर लिए हैं। हालांकि अभी तक इस बात की अधिकारिक तौर पर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव होने थे 8 सितंबर को

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की ओर से अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 8 सितंबर को चुनाव की घोषणा की गई थी। चुनाव में भाग लेने वाले पदाधिकारी के लिए नॉमिनेशन करने की तारीख 6 व 7 सितंबर तय की गई है। इस चुनाव प्रक्रिया में 182 सदस्यों के साथ ही 20 जिले और 2 क्लबों के सदस्य भाग लेंगे। इस चुनाव के लिए बीसीसीआई की ओर से पूर्व आईएएस राजीव शर्मा को नियुक्त किया गया था।

क्या है मामला
पंजाब प्लेयर ऑफ एसोसिएशन के अधिकारियों की ओर से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव जीएस वालिया पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद 1 सितंबर को पंजाब प्लेयर ऑफ एसोसिएशन और पीसीए से संबधित जिला एसोसिएशनों के बीच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में जमकर हंगामा हुआ। इस बीच पीसीए के अध्यक्ष राजिंद्र गुप्ता की ओर से अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया गया। ऐसे में जब तक यह मामला शांत व सुलझता नहीं हैं तब तक चुनाव होने असंभव ही लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed