{"_id":"5fc6dd5b8ebc3e9b83379180","slug":"players-will-return-awards-in-support-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में खिलाड़ी लौटाएंगे पुरस्कार, कहा- अन्नदाता पर बल प्रयोग से आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में खिलाड़ी लौटाएंगे पुरस्कार, कहा- अन्नदाता पर बल प्रयोग से आहत
Wed, 02 Dec 2020 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Dec 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर किसान..
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज के विभिन्न वर्गों के बाद अब पद्मश्री और अर्जुन अवार्डी समेत कई पूर्व खिलाड़ी भी आंदोलनकारी किसानों से समर्थन में उतर आए हैं। खिलाड़ियों ने दिल्ली कूच के दौरान किसानों पर बल प्रयोग के विरोध में अपने अवार्ड केंद्र सरकार को लौटाने का एलान किया है।
विज्ञापन
पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी पहलवान करतार सिंह, अर्जुन अवार्डी बास्केटबाल खिलाड़ी सज्जन सिंह चीमा और हाकी खिलाड़ी राजबीर कौर ने घोषणा की है कि वह 5 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे और अपने अवार्ड राष्ट्रपति भवन के बाहर छोड़ आएंगे। उन्होंने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा वाटर केनन व आंसू गैस का इस्तेमाल किए जाने की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि हम किसानों के बच्चे हैं। किसान कई महीने से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान हिंसा की एक भी घटना सामने नहीं आई है। इसके बावजूद दिल्ली जाते समय किसानों पर वाटर कैनन और आंसु गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया। चीमा ने कहा कि अगर हमारे बुजुर्गों और भाइयों की पगड़ी ऐसे उछाली जाएंगी तो ऐसे पुरस्कार और अवार्ड रखकर क्या करेंगे? किसानों को हमारा पूरा समर्थन है। हमें ऐसे अवार्ड नहीं चाहिए और इसीलिए हम इन्हें लौटाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह हरियाणा में भी पूर्व खिलाड़ियों से संपर्क कर रहे हैं और वे भी किसान आंदोलन के समर्थन में आगे आएंगे। उन्होंने बताया कि अनेक खिलाड़ी जिनमें राजबीर कौर और अर्जुन अवार्ड प्राप्त शाटपुट खिलाड़ी बलविंदर सिंह भी शामिल हैं, उनके साथ किसान आंदोलन के समर्थन में आगे आए हैं।