{"_id":"650aa602bd4437c2ba0cead8","slug":"players-of-australian-team-arrived-in-mohali-for-one-day-match-with-india-on-september-22-2023-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: वन डे मैच के लिए आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी पहुंचे मोहाली, 22 सितंबर को भारत से होगी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: वन डे मैच के लिए आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी पहुंचे मोहाली, 22 सितंबर को भारत से होगी भिड़ंत
Wed, 20 Sep 2023 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:28 PM IST
सार
22 सितंबर को आईएस बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए इस बार पीसीए ने फैंस के लिए भी खास तैयारी की है। दर्शकों की सहूलियत के लिए पहली बार शटल बस सेवा शुरू की जा रही है। पीसीए के प्रेसिडेंट अमरजीत मेहता ने बताया कि दर्शकों के लिए पिक और ड्रॉप के लिए मिनी बसों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
मोहाली एयरपोर्ट से बाहर निकलते आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मुकाबले के लिए बुधवार को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहाली पहुंचे। 22 सितंबर को मोहाली स्टेडियम में वन डे इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा।
22 सितंबर को आईएस बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए इस बार पीसीए ने फैंस के लिए भी खास तैयारी की है। दर्शकों की सहूलियत के लिए पहली बार शटल बस सेवा शुरू की जा रही है। पीसीए के प्रेसिडेंट अमरजीत मेहता ने बताया कि दर्शकों के लिए पिक और ड्रॉप के लिए मिनी बसों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
फैंस अपनी गाड़ियों को पार्किंग में लगाने के बाद बसों में स्टेडियम तक पहुंच पाएंगे। ये बस सेवा स्टेडियम से अंतिम कार पार्किंग तक होगी। फैंस अपनी टिकट के साथ इसमें बैठ पाएंगे। ये एक ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। इसमें 1ए, 1बी, 1सी और 1डी के फैंस अभी ट्रेवल कर पाएंगे। अगर ये सफल रहा है तो इसे अगले मैच में हर गेट के लिए शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: पटियाला: योल आर्मी कैंट के नक्शे और फोटो लीक मामले में बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद
अमरजीत मेहता ने कहा कि पीसीए को दर्शकों को लाने-ले जाने के लिए ये सेवा मंडी ग्राउंड, फॉर्टिस, फॉरेस्ट भवन सेक्टर-68 से शुरू करने का फैसला किया है। यहां से फैंस को लेने के बाद बस फेज-9/10, मोहाली उन्हें ड्रॉप करेगी। शटल बस सेवा 22 सितंबर, 2023 को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी और हर 25 मिनट बाद बस दूसरा राउंड लगाएगी। वहां पर करीब 200 कार पार्क करने की व्यवस्था की गई है।

पीसीए स्टेडियम पिच रिपोर्ट
एशिया कप 2023 जीतने के बाद टीम इंडिया 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला के लिए तैयार है। यह शृंखला सभी महत्वपूर्ण वनडे से पहले विश्व कप 2023 के लिए अंतिम तैयारी के रूप में देखी जा रही है। उम्मीद है भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां शानदार मैच देखने को मिलेगा। पिच रिपोर्ट देखी जाए तो पीसीए स्टेडियम में खेले गए पिछले पांच मैचों में से एक मैच में पहली पारी में असाधारण रूप से उच्च स्कोर कुल 392 रन बने। यहां पर रनों की बरसात देखने को मिल सकती है।
मंगलवार को आए थे रविंद्र जड़ेजा
भारत आस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान रविंद्र जडेजा मंगलवार को दोपहर बाद चंडीगढ़ पहुंच गए। वहीं भारतीय टीम के अन्य क्रिकेटर बुधवार शाम तक अलग-अलग विमान से शहर पंहुचेंगे।