फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players being groomed for Khelo India Games, practice started under the supervision of coaches

खेलो इंडिया गेम्स के लिए तराशे जा रहे खिलाड़ी, कोचों की निगरानी में अभ्यास शुरू

Fri, 13 May 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Players being groomed for Khelo India Games, practice started under the supervision of coaches
अभ्यास करते बास्केटबॉल के खिलाड़ी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। खेलो इंडिया गेम्स के लिए शहर में खेलों के कैंप शुरू हो गए हैं। सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विभिन्न खेलों के कैंप लगाए जा रहे हैं। खिलाड़ी कोचों की निगरानी में रोजाना सुबह और शाम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। गेम्स 4-13 जून तक आयोजित की जाएगी। मुकाबले पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम और पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल ग्राउंड पर होने हैं। ओपनिंग सेरेमनी पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 4 जून को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसका लक्ष्य भारत को खेलों की ताकत बनाना है। इन खेलों में देशभर से 8000 से ज्यादा छात्र 25 खेलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कैंप में तराशे जा रहे खिलाड़ी
खेलो इंडिया गेम्स के लिए इन दिनों शहर में कैंप की शुरुआत हो चुकी है। सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कबड्डी, हॉकी और बास्केटबॉल का कैंप चल रहा है। कबड्डी सेंटर पर कोच दविंदर सिंह कोहली के पास 18 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। कांप्लेक्स के हॉकी स्टेडियम में कोच गुरमिंदर खिलाड़ियों को तराश रहे हैं। वहीं गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-23 में हैंडबॉल का कोचिंग कैंप कोच गुरचरण की अगुवाई में चल रहा हैं। यहां पर 20 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हैं।
विज्ञापन

पीयू में होेंगे फुटबॉल और आर्चरी के मुकाबले
खेलो इंडिया गेम्स के तहत दो खेलों का आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी में किया जाना है। इनमें फुटबॉल और आर्चरी के खेल शामिल हैं। पीयू के खेल ग्राउंड पर मुकाबले खेले जाएंगे। मुकाबलों से पहले दोनों खेलों का कैंप पीयू में लगाया जाना है। फुटबॉल का कैंप 5-10 जून और आर्चरी का कैंप 10-12 जून को लगाया जाएगा। इसके लिए पीयू का खेल विभाग अभी से तैयारी करनी शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed