फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   play, natak, drama, theatre, irish lady nora richardson, tagore theatre, chandigarh

टैगोर थियेटर में आयरिश लेडी नोरा रिचर्डसन की जिंदगी का जीवंत मंचन

Wed, 11 May 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 May 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
play, natak, drama, theatre, irish lady nora richardson, tagore theatre, chandigarh
चंडीगढ़ में आइरिश लेडी नोरा रिचर्डसन के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला
मंच रंगमंच अमृतसर व रूपक कला व वेलफेयर सोसाइटी ओर से सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में नौरा नाटक का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन केवल धालीवाल ने किया। इस नाटक को नवनिंद्र बहल ने लिखी है। खास बात यह है कि नोरा की भूमिका भी नवनिंद्र बहल ने निभाई। पहली बार नाटक देखने के लिए एक सौ रुपये का टिकट लगाया गया। बुधवार शाम चार बजे तक चार सौ टिकट बिक गए थे। लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


यह नाटक पंजाबी रंगमंच स्थापित करने वाली आयरिश लेडी नोरा रिचर्ड की जीवन पर है। इस नाटक के माध्यम से नोरा की जिंदगी के बारे में बताया गया। बहुत कम लोग नौरा के योगदान के बारे में जानते है। पंजाब में रंगमंच की स्थापना की थी। नोरा हमेशा कलाकारों का प्रोत्साहित करती थी। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त उन्होंने दिल्ली के फि रोजशाह कोटला मैदान में कलाकार शरणार्थियों के लिए कैंप भी लगवाए। वह ऐशो आराम छोड़कर भारत में आकर बसी गई।
विज्ञापन


एक बार नोरा को  ब्रिटेन के एक पब्लिक हॉल में नोरा ने ऐसी फिल्म देखी जिसमें भारतीयों को गलत बताया जा रहा था। जिसे देख वह भड़क गई और इसका विरोध भी किया। उस वक्त ब्रिटिश शासक भारतीयों और भारतीयों को साथ देनेवालों के खिलाफ  थी। इसलिए नोरा को एक महीने की सजा सुनाई गई। नौरा नीदरलैंड में पली बढ़ी थीं। उन्हें बचपन से ही टॉल्सटाय और गोर्की जैसे लेखकों को पढ़ने लगी।  वहीं से एक्टिंग और थियेटर के प्रति दिलचस्पी पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


1910 में उनके पति फिलिप रिचर्ड को लाहौर में दयाल सिंह कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ाने के लिए ब्रिटिश सरकार ने बुलाया। फिलिप आना नहीं चाहते थे। जबकि नोरा की भारत में दिलचस्पी थी। जिसके कारण उन्होंने फिलिप को मनाया और वे लाहौर गए और फिर यहीं से पंजाबी रंगमंच की शुरूआत हुई। नोरा का मानना था कि थियेटर में ऐसी पावर है जिससे समाज को बदला जा सकता है। उनका मानना था कि थियेटर से लोगों तक पहुंचा जा सकता है। नोरा का मानना था कि हर इंसान को थियेटर करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed