फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   planning to seal border after weekend lockdown and night curfew in Punjab

पंजाब में सप्ताहांत लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के बाद अब सीमा सील करने की तैयारी

Mon, 24 Aug 2020 09:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
planning to seal border after weekend lockdown and night curfew in Punjab
बलबीर सिंह सिद्धू - फोटो : ANI

पंजाब में कोरोना से लगातार बिगड़ रहे हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा सप्ताहांत लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के एलान के बाद सूबे के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने संकेत दिए हैं कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो राज्य की सीमाएं सील करने का फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन


बातचीत में सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाब में कोरोना को लेकर स्थिति बाकी राज्यों के मुकाबले बेहतर है। राज्य सरकार व सेहत विभाग कोरोना के असर को कम करने की दिन रात कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हर रोज 20 हजार टेस्ट की क्षमता हासिल कर ली गई है और अगले 15 दिनों में यह क्षमता 30 हजार टेस्ट प्रतिदिन की कर ली जाएगी।
विज्ञापन


सेहत मंत्री ने माना कि प्रदेश में कोरोना की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है और मौतों का आंकड़ा 1000 के पार जा चुका है। उन्होंने कहा कि केवल पंजाब एकमात्र राज्य है जो अपने नागरिकों के किसी भी अन्य राज्य में कोरोना से प्रभावित होने पर महामारी की अपनी सूची में दर्ज करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम लोगों से कोविड संबंधी नियमों का मुस्तैदी से पालन करने की अपील करते हुए बलबीर सिंह सिद्ध ने कहा कि स्थिति पर पल -पल की खबर रखी जा रही है । अगर जरूरी हुआ तो राज्य सरकार बाहरी राज्यों से पंजाब आ रहे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए सीमा सील करने का कदम उठा सकती है। 


उन्होंने कहा कि फिलहाल बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की सीमा पर ही मेडिकल जांच की व्यवस्था की गई है। लेकिन इस व्यवस्था से बचकर भी लोग पंजाब में पहुंच रहे हैं, जो कि ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed