फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plan to provide 24-hour electricity to Dhanis in Haryana

Haryana: लाल डोरे के बाद अब ढाणियों में भी 24 घंटे बिजली देने की तैयारी, चलाया जाएगा विशेष अभियान

Thu, 29 Jun 2023 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 01:20 AM IST
सार

बिजली निगमों की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने के लिए ढांचा तैयार हो रहा है। संबंधित उपभोक्ताओं को आवेदन करना होगा। विभाग वेरिफाई करेगा।

विज्ञापन
Plan to provide 24-hour electricity to Dhanis in Haryana
power demo, बिजली डेमो, बिजली, power corporation - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के कुल 6870 गांवों में से 5618 गांवों को 24 घंटे बिजली देने के बाद हरियाणा सरकार अब लाल डोरे से बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में बनी ढाणियों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारी कर रही है। बिजली निगमों ने इसके लिए ढांचा तैयार करना शुरू कर दिया है। साथ ही ढाणियों के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली लेने के लिए आवेदन का मौका दिया है। आवेदन के बाद बिजली निगम इनको वेरिफाई करेगा और बाद में उनको घरेलू कनेक्शन दिया जाएगा। बिजली निगमों की इस पहल का हरियाणा की हजारों ढाणियों में बसे लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


अभी ढाणियों में कृषि क्षेत्र से संबंधित बिजली कनेक्शन हैं या फिर गांवों से लाइनें लेकर बिजली सप्लाई की जा रही है। कृषि क्षेत्र में मात्र आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति की जाती है, इसलिए ढाणियों में रहने वालों को 16 घंटे बिना बिजली के गुजारने पड़ते थे। लंबे समय से ढाणियों के उपभोक्ताओं की मांग थी कि उनको भी गांवों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन


अब हरियाणा सरकार ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। ढाणियों में रहने वाले उपभोक्ताओं को विशेष अवसर देते हुए इच्छुक उपभोक्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए स्थानीय एसडीओ कार्यालय में आवेदन फार्म उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


76 लाख से अधिक पहुंचे कुल उपभोक्ता
हरियाणा में बिजली उभोक्ताओं की संख्या 76 लाख से अधिक हो गई है। ग्रामीण उपभोक्ताओं को गत वित्त वर्ष 2022-23 में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 71327 और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 45794 कनेक्शन जारी किए हैं। प्रदेश में करीब 6.50 लाख ट्यूबवेल कनेक्शन हैं।

मानसून ने घटाई घटाई बिजली की मांग
27 जून 2023 तक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र में बिजली की कुल खपत 411.11 लाख यूनिट है। वहीं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र में कुल बिजली की खपत 474.46 लाख यूनिट है। 18 व 19 जून को मांग 24 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई थी, जबकि अब यह मांग 21 करोड़ यूनिट तक है। बिजली निगम का कहना है कि धान और गर्मी के पीक सीजन के लिए प्रदेश में पर्याप्त बिजली है, इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वप्न को साकार करते हुए हरियाणा के समस्त उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की प्रतिबद्धता है। लाल डोरा क्षेत्र में ग्रामीणों को पहले से ही 24 घंटे आपूर्ति की जा रही है। अब इसमें ढाणियों के उपभोक्ताओं को भी शामिल किया जाएगा। -पीके दास, चेयरमैन, बिजली विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed