{"_id":"6339a1fde6ceb6629543c94d","slug":"plan-to-implement-door-to-door-ration-scheme-after-amendment-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: संशोधन के बाद घर-घर राशन योजना लागू करने की तैयारी, सत्र के बाद सरकार करेगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: संशोधन के बाद घर-घर राशन योजना लागू करने की तैयारी, सत्र के बाद सरकार करेगी बैठक
Sun, 02 Oct 2022 08:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 02 Oct 2022 08:08 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौजूदा स्कीम पर सवाल उठाए हैं। लिहाजा सरकार इसमें आमूल-चूल परिवर्तन करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में घर-घर राशन योजना फिर से लागू हो सकती है। हालांकि सरकार इसे एक अक्तूबर से लागू करने की तैयारी में थी लेकिन हाईकोर्ट की रोक और कुछ विवाद के चलते सरकार पहली अक्तूबर को इसे लागू नहीं कर पाई। अब इसे विशेष सत्र के बाद संशोधित कर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को पंजाब विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। माना जा रहा है सत्र के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक कर इस योजना में जरूरी संशोधन सुनिश्चित करेंगे। सूत्रों के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौजूदा स्कीम पर सवाल उठाए हैं। लिहाजा सरकार इसमें आमूल-चूल परिवर्तन करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
गौर हो कि पंजाब सरकार ने घोषणा की थी कि लोगों को घर पर ही आटा-दाल पहुंचाया जाएगा। इस योजना के तहत लोगों को सरकारी राशन के डिपो तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब तक बीपीएल वर्ग के लोग डिपो पर जाकर राशन लेते रहे हैं। विभाग डिपो तक राशन की आपूर्ति करता है और डिपो होल्डर आगे इसे वितरित करते हैं। इस प्रक्रिया में सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। राज्य में अगर सरकार की यह नई योजना लागू होती है तो लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन