फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Piyush and Kunal represented the Indian team in the handball championship.

Chandigarh News: पीयूष और कुणाल हैंडबॉल चैंपियनशिप में किया भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

Fri, 20 Sep 2024 07:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Piyush and Kunal represented the Indian team in the handball championship.
चंडीगढ़। शहर के पीयूष सिंह और कुणाल ने ओमान के जॉर्डन में आयोजित दसवीं एशियाई सब जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व किया है। मुकाबले 3 से 18 सितंबर तक आयोजित किए गए।
विज्ञापन

हालांकि भारतीय टीम टॉप तीन में नहीं आ पाई लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव हासिल हुआ है। पीयूष सिंह टीम के उप कप्तान थे। पीयूष सिंह ने अपनपी हैंडबॉल की शुरुआती कोचिंग गुरचरण सिंह के मार्गदर्शन में शुरू की। अब पांच वर्षों से डीएवी एसएसएस-8 सी में डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, कुणाल खेल विभाग के कोच नंदलाल वर्मा से शुरुआती ट्रेनिंग लेने के बाद तीन वर्षों से कोचिंग सेंटर डीएवी एसएसएस-8 सी में अभ्यास भी कर रहे हैं। कोच नंदलाल वर्मा, गुरचरण सिंह और डॉ. सुनील कुमार और चंडीगढ़ हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed