फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pitbull bite child

दर्द से चिल्लाता रहा मासूम, बेरहमी से नोचता गया पिटबुल डॉग

Sun, 11 Jun 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
pitbull bite child
पिटबुल के काटने के बाद घायल शिव - फोटो : अमर उजाला
पिटबुल कुत्ते के काटने से घायल हुआ आठ वर्षीय शिव कुमार को सौ टांके लगाने पड़े हैं। इन टांकों में दर्द की वजह से शिव शुक्रवार रात व शनिवार को पूरे दिन दर्द से तड़पता रहा। पुलिस ने बच्चे के पिता सुभाष कुमार के बयान पर कुत्ते के मालिक जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम अपने घर के बाहर पानी की टंकी के पास दोस्तों के साथ खेल रहे आठ वर्षीय शिव कुमार को पिटबुल कुत्ते ने बेरहमी से काट लिया था। इसके बाद शिव कुमार को चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल सेक्टर-16 में भर्ती करवाया गया था। वहां उसे 100 टांके लगाने पड़े थे। देर रात डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी थी। शिव के पिता सुभाष ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करते हैं।
विज्ञापन

कई इंच तक गहरे हैं जख्म

pitbull bite child
पिटबुल के काटने के बाद घायल शिव
यहां वह किराये के मकान में रहते हैं। उसका बेटा शिव को कुत्ते ने इतनी बेरहमी से काटा कि उसकी दोनों जांघों पर दो-दो इंच के घाव हो गए हैं और छाती पर भी गहरा घाव है। इलाज के दौरान उनके बेटे को कई बार इंजेक्शन लगाए गए। वह शुक्रवार रात और शनिवार को भी दर्द से तड़पता रहा।

सुभाष ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया कि अगर कुत्ता उसकी दिल की तरफ काटता तो शायद इसकी जान भी जा सकती थी।  शिव के पिता सुभाष ने बताया कि वह मूलरूप से ऊना हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। यहां पर किराए के मकान में रहते हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। शिव सबसे छोटा है। 

शिकायत वापस लेने का डाला जा रहा दबाव
पिता सुभाष ने बताया कि नया गांव के कुछ लोग इलाज करवाने की बात कहकर पुलिस से शिकायत वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं। पर वह अपनी शिकायत वापस नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed