{"_id":"64af01ef17ae0bab750c2e87","slug":"pipeline-of-kaushalya-dam-and-kajauli-water-works-broken-there-will-be-shortage-of-drinking-water-in-six-sectors-chandigarh-news-c-290-1-pkl1067-2548-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कौशल्या डैम व कजौली वाटर वर्क्स की पाइपलाइन टूटी, छह सेक्टरों में पेयजल की रहेगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कौशल्या डैम व कजौली वाटर वर्क्स की पाइपलाइन टूटी, छह सेक्टरों में पेयजल की रहेगी किल्लत
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के छह सेक्टरों में पेयजल की किल्लत रहेगी। इनमें सेक्टर-2, 4, 11, 15, 14 व 12ए शामिल हैं। इन सेक्टरों में लो प्रेशर पानी की समस्या जैसी परेशानियों का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि बारिश की वजह से कौशल्या डैम और कजौली वाटर वर्क्स की पाइपलाइन टूट गई हैं। इसके चलते कजौली वाटर वर्क्स से रोजाना पंचकूला शहर को मिलने वाला 45 एमएलडी पानी की जगह 8 एमएलडी पानी मिल रहा है। वहीं, पाइप लाइन टूटने के चलते कौशल्या डैम से मिलने वाला 45 एमएलडी पानी पूरी तरह से बंद हो गया। ऐसे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विंग की मुसीबतें बढ़ गई हैं। विभाग 200 ट्यूबवेलों से पेयजल की सप्लाई तो कर रहा है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भी पेयजल बचाने की जरूरत है।
कौशल्या डैम का पाइप लाइन एचएसवीपी डायवर्ट करेगा
कौशल्या डैम से पंचकूला को पानी मिलने में कम से कम एक माह समय लग सकता है। क्योंकि पंचकूला तक डैम से पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन पूरी तरह खत्म हो चुकी है। इसे सही करने में कई महीने लग सकते हैं। इसलिए एचएसवीपी ने पाइप लाइन को डायवर्ट करने का फैसला किया है। ऐसे में कौशल्या डैम से 45 एमएलडी मिलने वाला पानी पंचकूला को अभी नहीं मिल पाएगा।
कजौली का चल रहा सर्वे, अभी पूरा करने में एक सप्ताह का लगेगा समय
कजौली वाटर वर्क्स के पाइप लाइन में कहां-कहां फाल्ट आया है, इसका सर्वे चल रहा है। इसे पूरा करने में कुछ दिन का समय लग सकता है। एचएसवीपी के अधिकारियों की माने तो इसमें करीब एक से डेढ़ सप्ताह का समय लग सकता है। आने वाले 10 दिनों के भीतर कजौली से पंचकूला को पानी मिलेगा।
विज्ञापन
कोट
पानी की सप्लाई बाधित होने के बाद शहर के सभी 200 ट्यूबवेलों को चलाया जा रहा है। पानी की आपूर्ति पूरी करने की कोशिश विभाग कर रहा है। ऐसे में पंचकूला के लोगों को भी विभाग का साथ देना चाहिए। आने वाले कुछ दिनों तक सेक्टर-2, 4, 11, 15, 14 व 12ए में लो प्रेशर पानी की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। इसलिए पेयजल दुरुपयोग न करें। क्योंकि अभी कौशल्या डैम से पंचकूला को पानी मिलने में समय लग सकता है और कजौली वाटर वर्क्स के पाइप लाइन में में कहां-कहां फाल्ट इसका अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन यहां से 10 दिनों के भीतर पंचकूला को पानी मिलने लगेगा। -एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी