फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pink brigade in chandigarh

पार्कों में अब प्रेमी जोड़े पर होगी पिंक ब्रिगेड की नजर

Wed, 05 Mar 2014 12:12 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Mar 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
pink brigade in chandigarh

सिटी ब्यूटीफुल में पिंक ब्रिगेड अब पार्कों में बैठने वाले प्रेमी जोड़ों पर भारी पड़ने वाली है। इसका गठन हो गया है और यह पार्कों में दबिश देगा।

विज्ञापन


इस ब्रिगेड का नारी जागृति मंच संचालित करेगी। पिंक ब्रिगेड पार्कों में बैठे उन युवक युवतियों को निवेदन करेगा जो सामाजिक दृष्टि से अच्छा नहीं है।

कई बार रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशनों और पार्कों में सैर के लिए जाने वाले महिला पुरुष अन्य वरिष्ठ नागरिकों को असहज का भाव होता है।

जब कुछ युवक युवतियां अमर्यादित तरीके से पार्क में सार्वजनिक रूप से बैठे होते हैं। पिंक ब्रिगेड में सभी महिलाएं होंगी। इस ब्रिगेड में शामिल होनेवाली महिलाएं पिंक कलर के वस्त्र पहनेंगी।
विज्ञापन


पार्कों में जाकर युवक युवतियों से हाथ जोड़कर निवेदन करेंगी कि शहर में सभ्य तरीके अपनाएं। नहीं मानने पर पुलिस को कॉल किया जाएगा। इस ब्रिगेड का शुभारंभ महिला दिवस पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-40 के श्री हनुमंत धाम के साथ लगते ग्राउंड में महिला दिवस का आयोजन वीरवार को किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब की पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांता चावला मुख्य अतिथि होंगी। समारोह में जरूरतमंद मेधावी छात्राओं को साइकिल प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed