फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pinjaur HMT Plant, punjab and haryana highcourt, panchkula news

पिंजौर के एचएमटी प्लांट को लीज पर देने की तैयारी, 15 जुलाई को टेंडर

Tue, 27 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Pinjaur HMT Plant, punjab and haryana highcourt, panchkula news
- फोटो : File Photo
पिंजौर स्थित सार्वजनिक उपक्रम एचएमटी के ट्रैक्टर निर्माण प्लांट को केंद्र सरकार अब लीज पर देने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में कंपनियों के मंगाए गए टेंडर आगामी 15 जुलाई को मंगलौर स्थित एचएमटी मुख्यालय में खुलेंगे। इसकी भनक लगते ही पिंजौर एचएमटी के कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है। एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय बंसल ने आरोप लगाया है कि अभी तक एचएमटी प्रबंधन ने पिंजौर के कर्मचारियों का बकाया पैसा नहीं दिया है और इस बाबत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर केस भी लंबित है। ऐसे में सरकार की ओर से इस इकाई को बेचने या लीज पर देने की प्रक्रिया पूरी तरह असंवैधानिक है।
विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा में भाजपा सरकार के गठन के बाद ही पिंजौर की इकाई को हमेशा के लिए बंद करने की घोषणा करते हुए कर्मचारियों को वीआरएस देना शुरू कर दिया गया था। इसके तहत पांच साल से कम सेवाकाल वाले कर्मचारियों को तो तुरंत वीआरएस दे दिया गया, लेकिन 5-20 साल की सेवा वाले कर्मचारियों के लिए वीआरएस तय करते हुए सेवा वर्षों में कटौती कर दी गई। विजय बंसल ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते ही अक्तूबर, 2016 में इस प्लांट को बंद करने का एलान किया गया और इसके कर्मचारियों को वीआरएस देने का फैसला हुआ था, लेकिन सभी कर्मचारियों को नियमानुसार आज तक पूरा पैसा नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पिंजौर इकाई के करीब 200 कर्मचारियों ने जनहित याचिका दायर की हुई है, जिस पर सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई, 2017 तय है। उन्होंने एचएमटी प्रबंधन की ओर से टेंडर निकालने की प्रक्रिया को अदालत की अवमानना भी कहा है।
विज्ञापन


विजय बंसल ने बताया कि उन्हें पहले से ही आशंका थी कि भाजपा सरकार इस प्लांट को निजी कंपनी को बेच देगी। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान एचएमटी पिंजौर को संकट से उबारने के लिए 1083 करोड़ का पैकेज दिया था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही यह पैकेज राशि जारी न कर इस इकाई को बंद करने का काम शुरू कर दिया। बंसल ने मांग की कि नए टेंडर खोले जाने के बाद इस इकाई के जिन कर्मचारियों का सेवाकाल बाकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इस इकाई में नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed