{"_id":"4f9e847f812f07be2c8485d3d75026e3","slug":"pilgrims-from-sliding-down-head-injury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिसलन से गिरा श्रद्धालु, सिर में आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिसलन से गिरा श्रद्धालु, सिर में आई चोट
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 30 Aug 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा एक धार्मिक नगरी है और सरस्वती सरोवर पर आए दिन श्रद्धालु उनके मृतक रिश्तेदारों की आत्मिक शांति के लिए पिंड दान करवाने आते हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से सरस्वती सरोवर पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त ना होने से श्रद्धालुओं में गहरा रोष पनपा हुआ है।
किसी ना किसी यात्री के साथ चोटिल होने की घटना यहां आम बात है, लेकिन प्रशासन ने मौन है। सोमवती अमावस्या पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने सरस्वती सरोवर में स्नान किया था।
लेकिन सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तरफ से कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए थे। शुक्रवार को कालका से आया एक श्रद्धालु पिंडदान कराने के बाद जैसे ही सरस्वती तीर्थ में स्नान के लिए उतरा तो तीर्थ पर फिसलन से वह गिर गया और उसके सिर में गहरी चोट आई।
विज्ञापन
वहां पर खड़े लोगों की मुस्तैदी से वह डूबने से बचा। पुरोहित पंडित प्रकाश चंद, विनोद पंचौली ने बताया कि नगरपालिका की तरफ से कोई कर्मचारी सरोवर पर ना होने के कारण सफाई व्यवस्था दयनीय बनी हुई है।
मौके पर खड़े बाहर से आए श्रद्धालुओं जगतार सिंह, सुमन, गायत्री देवी, राजू, पिंटा आदि ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थल की महतता को देखते हुए सरस्वती सरोवर पर उचित प्रबंध किए जाएं।