फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pick - Bolero Collision in Abohar, 7 Burns Alive

पिकअप-बोलेरो की टक्कर, 7 लोग जिंदा जले

Thu, 13 Mar 2014 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Thu, 13 Mar 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
Pick - Bolero Collision in Abohar, 7 Burns Alive
अबोहर से मात्र 40 किलोमीटर दूर शहर श्रीगंगानगर जिले के घड़साना थाना इलाके के रोजडी गांव के निकट एक बोलेरो और पिकअप में आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में आग लगने से चालक समेत 7 लोग जिंदा जलकर मर गए, जबकि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से ट्राला टकरा जाने से तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे के बाद राजमार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा, जिसे बाद में खुलवा दिया गया।
विज्ञापन


नई मंडी घड़साना पुलिस थानाधिकारी रामविलास ने बताया कि हादसा आज सुबह हुआ। पिकअप और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हुई। मौके पर मौजूद दिल्लू खान कोहरी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, जबकि पिकअप के तीन टुकड़े हो गए। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी 6 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मरने वालों की पहचान सुनील कुमार पुत्र सुरजा राम, निवासी घड़साना, मंगा सिंह पुत्र जगदेव सिंह, निवासी घड़साना, संजय खीचड़ पुत्र सोनू कुमार, जसविंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी बावरी, अमर कालोनी, घड़साना, रमनदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, 14 बी.डी., खाजूवाला, जिला बीकानेर, सीताराम पुत्र राजाराम बिश्नोई, घड़साना, व पिकअप चालक कैलाश पुत्र कालूराम जाट, निवासी लूणकरनसर, जिला बीकानेर के रूप में हुई है।


पिकअप में सवार अन्य दो लोग ठाकर राम व ओमप्रकाश को गंभीर घायल अवस्था में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed