{"_id":"65f9382d0a8e14657b0388a3","slug":"physically-challenged-up-to-40-percent-will-also-be-able-to-vote-sitting-at-home-in-lok-sabha-elections-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission 2024: शारीरिक रूप से 40 फीसदी तक अक्षम भी घर बैठे डाल सकेंगे वोट, घर से पास होगा मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission 2024: शारीरिक रूप से 40 फीसदी तक अक्षम भी घर बैठे डाल सकेंगे वोट, घर से पास होगा मतदान केंद्र
Tue, 19 Mar 2024 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 03:31 PM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पंजाब में कुल 1,57,257 दिव्यांग मतदाता मतदाता हैं। तय दिशा-निर्देश के अनुसार दिव्यांगों को वोट डालने की सहूलियत उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
40 प्रतिशत तक अक्षम दिव्यांग भी घर बैठे डाल सकेंगे वोट
- फोटो : फाइल
विस्तार
लोकसभा चुनाव में बुजुर्गों के अलावा शारीरिक रूप से 40 प्रतिशत तक अक्षम दिव्यांग भी घर बैठे वोट डाल सकेंगे। सभी पोलिंग स्टेशन वोटरों के पते से दो किलोमीटर के अंदर सुविधाजनक तौर पर स्थित होंगे।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने लोकसभा चुनाव-2024 के जरूरी पहलुओं से अवगत करवाने के लिए राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के अलावा वोटरों की कुल संख्या- 2,12,71,246, इनमें पुरुष वोटर (1,11,92,959), महिला वोटर 1,00,77,543), ट्रांसजेंडर वोटर (744), ओवरसीज वोटर (1597) और पोलिंग स्टेशनों की संख्या (24,433) जैसे मुख्य आंकड़ों के बारे में जानकारी दी।
प्रदेश में 18 से 19 साल के कुल 4,93,455 वोटर हैं। सीईओ कार्यालय के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा लुधियाना में 18 से 19 साल के युवा वोटर हैं। यहां 18 से 19 साल के कुल 50,127 वोटर हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांग वोटरों और 85 साल या इससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को घर से वोट डालने के चुनाव करने के अधिकार के बारे बताया। मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश नैयर और अभिजीत कपलिश, संयुक्त सीईओ सकत्तर सिंह बल्ल और सीईओ कार्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
जरूरत से 50 प्रतिशत अधिक ईवीएम मशीनें
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की उपलब्धता को लेकर सिबिन सी ने बताया कि राज्य में 150 प्रतिशत ईवीएम की उपलब्धता है, जो जरूरत से 50 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने भरोसा दिया कि सभी पोलिंग स्टेशनों को जरूरी सुविधाओं जैसे कि रैंप, पानी की सप्लाई, उचित लाइट के प्रबंध और शौचालय आदि के साथ लैस किया जाएगा। उन्होंने उम्मीदवार की योग्यता, अयोग्यता के उपबंध (संवैधानिक और वैधानिक), नामांकन प्रक्रियाओं, नामांकनों को रद्द करने के आधार और नामांकन वापिस लेने के नियमों के साथ-साथ चुनाव निशान अलॉटमेंट नियमों के बारे पूरी जानकारी दी।
रैली, रोड शो व अन्य समागमों के लिए अनुमति जरूरी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को यह विशेष हिदायत दी कि रैली, रोड शो या अन्य चुनावी समागम से पहले हर राजनीतिक दल या प्रत्याशी को जिला अधिकारी डीसी से अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता के मुख्य उपबंधों की रूपरेखा के बारे भी बताया। उन्होंने अपील की कि राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को नफरत भरे भाषण, धार्मिक या जाति आधारित वोट मांगने, विरोधियों पर निजी हमलों या गैर-प्रमाणित रिपोर्टों के आधार पर आलोचना से बचना चाहिए।
उन्होंने मीटिंगों और अन्य समागमों के लिए जिला अधिकारियों से आगामी मंजूरी लेने के बारे भी कहा। मीटिंग के मौके पर सुविधा पोर्टल और नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाने और राजनीतिक पार्टियों के लिए अलग-अलग इजाजत प्राप्त करने में इसकी भूमिका के बारे जानकारी दी गई। सुविधा पोर्टल से उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन और हिल्फया बयान दाखिल कर सकते हैं। दस्तावेज जमा करवाने के लिए रिटर्निंग अफसरों के साथ मीटिंगों का समय तय कर सकते हैं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुचारू बना सकते हैं।
होशियारपुर
कुल वोटर-12,59,078
18 से 19 साल के युवा फर्स्ट टाइम वोटर-37,225
दिव्यांग वोटर-10,714
सर्विस वोटर-14,739
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता-12,686
ट्रांसजेंडर-40
जालंधर
कुल वोटर-16,41,872
18 से 19 साल के युवा फर्स्ट टाइम वोटर-39,544
दिव्यांग वोटर-10,180
सर्विस वोटर-1,827
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता-14,335
ट्रांसजेंडर-43
कपूरथला
कुल वोटर-6,22,057
18 से 19 साल के युवा फर्स्ट टाइम वोटर-11,147
दिव्यांग वोटर-4,355
सर्विस वोटर-1,291
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता-6,767
ट्रांसजेंडर-33
लुधियाना
कुल वोटर-26,54,344
18 से 19 साल के युवा फर्स्ट टाइम वोटर-50,127
दिव्यांग वोटर-16,650
सर्विस वोटर-4,956
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता-22,048
ट्रांसजेंडर-144
फतेहगढ़ साहिब
कुल वोटर-4,49,064
18 से 19 साल के युवा फर्स्ट टाइम वोटर-9,804
दिव्यांग वोटर-4,185
सर्विस वोटर-1,227
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता-3,622
ट्रांसजेंडर-10
फाजिल्का
कुल वोटर-7,59,170
18 से 19 साल के युवा फर्स्ट टाइम वोटर-18,710
दिव्यांग वोटर-3,118
सर्विस वोटर-2,259
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता-5,380
ट्रांसजेंडर-16
फिरोजपुर
कुल वोटर-7,23,654
18 से 19 साल के युवा फर्स्ट टाइम वोटर-14,949
दिव्यांग वोटर-3,927
सर्विस वोटर-2,766
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता-7,054
ट्रांसजेंडर-21
गुरदासपुर
कुल वोटर-12,81,808
18 से 19 साल के युवा फर्स्ट टाइम वोटर-38,603
दिव्यांग वोटर-9,453
सर्विस वोटर-16,037
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता-12,331
ट्रांसजेंडर-29
अमृतसर
कुल वोटर-19,75,252
18 से 19 साल के युवा फर्स्ट टाइम वोटर-47,078
दिव्यांग वोटर-16,942
सर्विस वोटर-9,714
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता-18,335
ट्रांसजेंडर-71
बरनाला
कुल वोटर-4,88,364
18 से 19 साल के युवा फर्स्ट टाइम वोटर-8,728
दिव्यांग वोटर-3,376
सर्विस वोटर-2,355
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता-4,563
ट्रांसजेंडर-16
बठिंडा
कुल वोटर-10,53,602
18 से 19 साल के युवा फर्स्ट टाइम वोटर-21,795
दिव्यांग वोटर-7,484
सर्विस वोटर-4,841
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता-7,812
ट्रांसजेंडर-29
फरीदकोट
कुल वोटर-4,86,871
18 से 19 साल के युवा फर्स्ट टाइम वोटर-9,776
दिव्यांग वोटर-2,921
सर्विस वोटर-1,953
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता-5,219
ट्रांसजेंडर-22
पटियाला
कुल वोटर-17,87,747
पुरुष वोटर-9,35,283
18 से 19 साल के युवा वोटर-25,664
महिला वोटर-8,52,433
ट्रांसजेंडर-76