{"_id":"65978f4eeda11c026e080670","slug":"photos-of-two-accused-in-sarpanch-murder-case-released-by-hoshiarpur-police-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सरपंच संदीप सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों के फोटो जारी, होशियारपुर पुलिस ने लोगों से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सरपंच संदीप सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों के फोटो जारी, होशियारपुर पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
Fri, 05 Jan 2024 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:41 AM IST
सार
गांव डडियाना कलां के सरपंच संदीप सिंह चीना (45) अड्डा दोसड़का में काजल अर्थ मूवर के नाम से कारोबार करते थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वे अपने दफ्तर में बैठे थे, तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें गोली मार दी थी।
विज्ञापन
सरपंच हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
होशियारपुर पुलिस ने गांव डडियाना कलां के सरपंच संदीप सिंह चीना काजल की हत्या के दो आरोपियों की तस्वीर जारी कर दी है। पुलिस ने लोगों से उनके संबंध में कोई भी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। इस बारे में कोई भी सूचना सीआईए प्रभारी को मोबाइल नंबर 9779962538 या एसएचओ बुल्लोवाल को मोबाइल नंबर 76579-99600 पर दी जा सकती है।
गांव डडियाना कलां के सरपंच संदीप सिंह चीना (45) विभिन्न अनुसूचित जाति संस्थाओं और बसपा से जुड़े थे और अड्डा दोसड़का में काजल अर्थ मूवर के नाम से कारोबार करते थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जब वह रोजाना की तरह अपने कार्यस्थल पर बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का पता चलते ही रोष की लहर फैल गई और विभिन्न अनुसूचित जाति संगठनों ने मिलकर होशियारपुर शहर के बाजार बंद करवाने शुरू कर दिए। इसी बीच अड्डा दोसड़का में ट्रैफिक जाम कर रोष धरना दिया गया।
विज्ञापन
थाना बुल्लोवाल पुलिस ने आरोपी असलपुर निवासी विक्की और दो अन्य को नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अड्डा दोसड़का में सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया था कि आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार एक आरोपी को पुलिस ने राउंडअप भी कर लिया है। घटना के पीछे का कारण हाल ही में हुई एक घटना के चलते मृतक के साथ आरोपियों की दुश्मनी बताई जा रही है, जिसमें आरोपी को कथित तौर पर बुरी तरह पीटा गया था।