फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Photos gallery Effect of Punjab Bandh Passengers trouble patients did not reach OPD of PGI Chandigarh

पंजाब बंद का असर:यात्रियों को खाने पड़े धक्के, PGI की ओपीडी में नहीं पहुंचे मरीज, मोहाली में बाजार बंद, Photos

Mon, 30 Dec 2024 03:36 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Dec 2024 03:36 PM IST
सार

पंजाब बंद का खासा असर देखने को मिला। यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। पीजीआई की ओपीडी में आने वाले यात्री भी अस्पताल नहीं पहुंचे। मोहाली में बाजार बंद रहे।

विज्ञापन
Photos gallery Effect of Punjab Bandh Passengers trouble patients did not reach OPD of PGI Chandigarh
आईएसबीटी-43 में लोग परेशान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब बंद का शहर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़ में बाजार तो खुले हैं, लेकिन मोहाली और पंजाब के दूसरे शहरों से आने वाले लोगों को चंडीगढ़ के बॉर्डर से आगे बढ़ने नहीं दिया गया। 

विज्ञापन


वहीं, चंडीगढ़ से पंजाब और हिमाचल की तरफ जाने वाले लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। सेक्टर-43 का बस स्टैंड सुबह से ही खाली पड़ा है। वहां पर जो सवारी पंजाब, हिमाचल आदि जगहों पर जाना चाहते हैं, वह खड़े हैं लेकिन बसें उपलब्ध नहीं हैं। जो बसें उपलब्ध है, वह अब तक नहीं चली हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब बंद के चलते चंडीगढ़ और मोहाली की सीमा पर मुल्लांपुर बैरियर में दिनभर लंबा जाम लगा रहा। बैरियर पर किसानों ने सड़क पर बैठकर धरना लगाया। इस वजह से हिमाचल की तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया और जो वाहन चालक न्यू चंडीगढ़ होते हुए बद्दी की तरफ जाना चाहते थे उन्हें भी नहीं जाने दिया गया। लोग परेशान होते रहे लेकिन किसानों ने वाहनों को आगे बढ़ने नहीं दिया। 

Photos gallery Effect of Punjab Bandh Passengers trouble patients did not reach OPD of PGI Chandigarh
मोहाली के खरड़ हाईवे पर जाम। - फोटो : संवाद
ओपीडी मरीजों को भी हुई परेशानी
दूसरी तरफ, पंजाब वह अन्य हिस्सों से अपना इलाज कराने के लिए पीजीआई आने वाले मरीज भी परेशान हैं। बहुत सारे मरीज, जिन्होंने ओपीडी में इलाज कराना था, वह भी नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि किसान यूनियनों का दावा है कि अस्पताल जाने वाले मरीजों को नहीं रोका जा रहा है। इसके बावजूद जाम में फंसने की वजह से कई मरीज प्रभावित हुए हैं। 

Photos gallery Effect of Punjab Bandh Passengers trouble patients did not reach OPD of PGI Chandigarh
बस स्टैड पर बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की सीमा पर खड़ी बसें
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की लोकल रूट पर चलने वाली बसें भी प्रभावित हुई हैं। कई बसें मोहाली और पंजाब के अन्य हिस्सों में न जाकर चंडीगढ़ की सीमा में ही खड़ी करनी पड़ी हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बंद के खत्म होने के बाद बस सेवा पूरी तरह से बहाल हो पाएगी।

Photos gallery Effect of Punjab Bandh Passengers trouble patients did not reach OPD of PGI Chandigarh
पंचकूला बस स्टैंड पर यात्री परेशान। - फोटो : संवाद
पंचकूला में यात्री परेशान
पंजाब बंद होने के बाद पंचकूला से पंजाब जाने वाली बस का संचालन पूरी तरह बंद रहा। वहीं 25 बसों का रूट बदलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। पंचकूला बस स्टैंड पर यात्री अपने सामान के साथ इधर से उधर भटकते रहे, लेकिन उन्हें पंजाब जाने के लिए कोई बस नहीं मिली। 

Photos gallery Effect of Punjab Bandh Passengers trouble patients did not reach OPD of PGI Chandigarh
मोहाली फेज-7 की मार्केट बंद। - फोटो : संवाद
मोहाली में पूरी मार्केट बंद
ट्राईसिटी में पंजाब बंद का सबसे ज्यादा असर मोहाली में दिखा। यहां बाजारों में सन्नाटा रहा। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। मोहाली फेज-7 की पूरी मार्केट सुबह से ही बंद रही। वहीं, सरकारी बैंक को भी बंद कर दिया गया। दुकानदारों ने पंजाब बंद को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed