फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   photography and shooting charges hiked in yadvindra garden

यादविंद्रा गार्डन में फोटोग्राफी और शूटिंग करना हुआ महंगा

Fri, 22 Jan 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 22 Jan 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
photography and shooting charges hiked in yadvindra garden

अब पिंजौर के एतिहासिक और खूबसूरत यादविंद्रा गार्डन में फिल्म शूटिंग और प्री वेडिंग स्टिल फोटोग्राफी करना महंगा हो गया है। गार्डन में इस काम के लिए एंट्री के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा पर्यटन विभाग पिंजौर स्थित यादविंद्रा गार्डन के अलावा टिक्कर ताल मोरनी आदि जगहों पर प्री वेडिंग स्टिल फोटोग्राफी, पोर्टफोलियो के रेट फिक्स कर दिए हैं।
विज्ञापन


पहले जहां गार्डन में कामर्शियल स्टिल फोटोग्राफी के लिए 1140 रुपये अदा करने पड़ते थे, वहीं अब 10 हजार रुपये के साथ टैक्स भी देना पड़ेगा।

इसके अलावा 8 घंटे फिल्म शूटिंग और कामर्शियल वीडियो शूटिंग के लिए 50 हजार रुपये देने होंगे। 4 घंटे के लिए 30 हजार रुपये और टैक्स देना होगा।

गार्डन अधिकारी सुनीत शर्मा ने बताया कि प्री वेडिंग स्टिल फोटो और पोर्टफोलियो शूट के चार्ज फिक्स किए गए हैं। यदि शीश महल और रंग महल की बुकिंग नहीं है तो प्री वेडिंग शूटिंग कुछ समय के लिए करने दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों का कहना है कि रेट बढ़ाने से गार्डन में शूटिंग करने वालों की संख्या घटेगी। हालांकि सैलानियों द्वारा गार्डन में फोटोग्राफी करना फ्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed