फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pharmacists from gasoline climbed on the roof of Building

फार्मासिस्ट पेट्रोल लेकर चढ़े विकास भवन की छत पर

Wed, 05 Mar 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 05 Mar 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
फेज-8 स्थित विकास भवन में मंगलवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब रूरल हेल्थ फार्मासिस्ट अपनी मांगों के विरोध में विकास भवन की छत पर चढ़ गए। इस दौरान उनके हाथ में पेट्रोल की बोतलें भी थीं। सूचना मिलते ही मौके पर विभिन्न थानों की पुलिस एवं प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


फार्मासिस्ट मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े हुए थे। इसी बीच जब फार्मासिस्टों के एक दल को सीएम से मीटिंग कराने ले जाया जा रहा था। उसी समय एक फार्मासिस्ट ने खुद को पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि अन्य साथियों ने उसे रोक कर बचा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ही रूरल हेल्थ फार्मासिस्ट एसोसिएशन पंजाब एवं दर्जा चार एसोसिएशन के मुलाजिम विकास भवन के बाहर पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर में मुलाजिम मौका पाकर विकास के अंदर पहुंच गए। इसके बाद कुछ मुलाजिम पेट्रोल की बोलतें लेकर विकास भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए। साथ ही वहां आने वाले रास्ते के दरवाजे बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कुछ मुलाजिमों ने विकास भवन के डॉयरेक्टर का घेराव किया। इस दौरान मुलाजिम आग लगाकर मरने की धमकियां देने लगे। प्रशासन के अधिकारियों ने फार्मासिस्टों का शांत करने के  लिए सीएम से मीटिंग कराने की बात मान ली। जैसे ही एसोएिसशन के मेंबरों को सीएम से मीटिंग के लिए ले जाया जा रहा था।


बरानाला से आए संजीव कुमार नामक फार्मासिस्ट ने खुद के ऊपर पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई। अन्य फार्मासिस्टों ने फौरन उसके कपड़े उतारे और साइड में ले जाकर उस पर पानी डला। फार्मासिस्ट वहीं पर डटे हुए हैं। पुलिस ने वहां की सिक्योरिटी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed