फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Phanindra Nath Sharma became the organization minister of Haryana BJP

Chandigarh News: फणीन्द्र नाथ शर्मा बने हरियाणा भाजपा के संगठन मंत्री

Sun, 30 Jul 2023 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Phanindra Nath Sharma became the organization minister of Haryana BJP
पहले असम का था प्रभार, आरएसएस से नियुक्त किए जाते हैं संगठन मंत्री
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन में फेरबदल करते हुए नई टीम घोषित की। हरियाणा में फणीन्द्र नाथ शर्मा को भाजपा का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह असम की जिम्मेदारी देख रहे थे। इसी पद पर पार्टी ने जीआर रवींद्र राजू को असम और त्रिपुरा इकाइयों का कार्य सौंपा है। राजू और शर्मा दोनों अपने पदों की अदला-बदली करेंगे। भाजपा अपनी प्रदेश इकाइयों में संगठन मंत्री आम तौर पर आरएसएस से लेती है। इस पद पर नियुक्त व्यक्ति पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बीच एक कड़ी के रूप में काम करता है। इससे पहले दिन में, भाजपा ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में बदलाव किया। इन बदलावों को आगामी राज्य विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए पार्टी की व्यापक कवायद के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।






हरियाणा को नहीं मिली जगह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 38 सदस्यीय टीम में हरियाणा के नेताओं को जगह नहीं मिली है। सबसे अधिक भागीदारी उत्तर प्रदेश के नेताओं को मिली है। इसके अलावा उन राज्यों को भी तवज्जो दी गई, जहां इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं। हालांकि हरियाणा में अगले साल चुनाव होने हैं। भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नई सूची को देखकर फिलहाल ज्यादा हैरानी नहीं हुई है, क्योंकि यह तय था कि उन राज्यों को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी, जहां चुनाव होने हैं। इन राज्यों के लोगों को ही संगठन में फिट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed