{"_id":"696905450e4421092e040b82","slug":"phagwara-police-have-arrested-four-suspects-in-connection-with-the-shooting-at-a-sweet-shop-chandigarh-news-c-80-1-kpt1001-102880-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फगवाड़ा पुलिस ने मिठाई की दुकान पर गोलीबारी के चार आरोपियों को गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फगवाड़ा पुलिस ने मिठाई की दुकान पर गोलीबारी के चार आरोपियों को गिरफ्तार
विज्ञापन
फगवाड़ा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। फगवाड़ा पुलिस ने 12 जनवरी को होशियारपुर रोड स्थित एस सुधीर स्वीट्स की दुकान पर गोलीबारी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के समय तीन नकाबपोश हमलावर दुकान पर गोलियां चला रहे थे, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सीआईए कपूरथला, फगवाड़ा पुलिस और कपूरथला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रूपिंदर सिंह उर्फ पिंदा, सुखराज सिंह उर्फ सुखा, कमलप्रीत सिंह उर्फ पीता और हरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक हुंडई वरना और एक हुंडई वेन्यू कार बरामद हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कपूरथला, मुकंदपुर और बहराम में भी गोलियां चलाई थीं। आरोपियों ने अपने दो और साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि गैंग के मुख्य सरगना और अन्य सनसनीखेज खुलासों की संभावना है। फगवाड़ा में इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।