फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   PGT level 3 paper on june 18, guidelines for examinee

पीजीटी लेवल-3 परीक्षा 18 को, परीक्षार्थियों के लिए ये है गाइडलाइंस

Wed, 15 Jun 2016 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Jun 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
PGT level 3 paper on june 18, guidelines for examinee
परीक्ष्‍ाा - फोटो : amar ujala

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 18 जून को पंचकूला में आयोजित की होने वाली पीजीटी लेवल-3 के परीक्षार्थियों के लिए जरूरी हिदायतें जारी कर दी गईं हैं। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (पीजीटी लेवल-3)  की परीक्षा में परीक्षार्थियों को सभी हिदायतों का पालन करना होगा और कॉलम नंबर 3, 12, 13 व 16  में दी गई हिदायातों की ओर खासतौर से ध्यान देना होगा।

विज्ञापन

 
जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी ने बताया कि परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, लॉग टेबल, इलेक्ट्रानिक्स गैजेट के साथ ही किसी प्रकार का कागज लेकर परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड पर राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाकर नवीनतम रंगीन फोटो चस्पा करके साथ लाना होगा।
विज्ञापन


जिन परीक्षार्थियों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होनी है, उन्हें अपने अंगुठे का निशान हाजिरी शीट पर लगाना होगा। इसमें पुरुष परीक्षार्थी बाएं हाथ के अंगुठे और महिला परीक्षार्थी दाएं अंगुठे का निशान लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग परीक्षार्थी अपना मेडिकल सर्टिफिकेट व लिखने वाले उम्मीदवार के साथ सेंटर पर पहुंचें। अगर परीक्षार्थी लिखने वाले उम्मीदवार का प्रबंध नहीं कर पा रहा है तो वह 15 जून शाम 5 बजे तक परीक्षा केंद्र पर सुपरिंटेंडेंट या संस्थान के प्रमुख से लिखित रूप में अनुरोध करें। ऐसे परीक्षार्थियों को प्रति घंटे के हिसाब से 20  मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed