{"_id":"5f721c5c8ebc3e9bee592fd7","slug":"pgi-volunteers-corona-vaccine-administrator-residents-register-themselves-pgi-website-chandigarh-news-pkl3893055186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन के परीक्षण के लिए पीजीआई चंडीगढ़ को चाहिए वॉलंटियर्स, करा सकते हैं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन के परीक्षण के लिए पीजीआई चंडीगढ़ को चाहिए वॉलंटियर्स, करा सकते हैं पंजीकरण
Tue, 29 Sep 2020 03:45 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
चंडीगढ़ पीजीआई में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन कोविड शील्ड का मानव परीक्षण शुरू हो चुका है। पीजीआई को वैक्सीन के परीक्षण के लिए वॉलंटियर्स की जरूरत है। सोमवार को चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी यह मुद्दा उठा। इस पर प्रशासक ने कहा कि कोई भी योग्य शहरवासी अगर चाहे तो वह खुद का पीजीआई की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकता है। इस दौरान डायलिसिस के मरीजों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत भी की गई।
बैठक में प्रशासक बदनौर को जानकारी दी गई कि शहर में कोरोना वायरस के मामलों में पिछले कई दिनों से लगातार कमी देखी जा रही है, जिस पर बदनौर ने संतुष्टि जाहिर की। प्रशासक ने कहा कि मरीजों के लिए भी शहर में डायलिसिस की सुविधा मौजूद है। इस मौके पर एक हेल्पलाइन नंबर 70870-07434 भी शुरू किया गया। इस हेल्पलाइन पर कॉल करके चंडीगढ़ का कोई भी मरीज डायलिसिस की सुविधा का लाभ ले सकता है। मरीज को लाने के लिए भी एंबुलेंस की सुविधा दी जाएगी।
प्रशासक ने चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल को आदेश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि शहर में हो रहे धरना-प्रदर्शन की वजह से कोरोना न फैले। बैठक में डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर जी. दीवान ने बताया कि अब तक शहर के 66,167 लोगों ने डिजिटल हेल्थ कार्ड बनवा लिए हैं। वहीं, 5,16,199 बार आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया गया है। मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने को लेकर अब तक 18000 से ज्यादा चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
पीजीआई में कोरोना के 188 गंभीर मरीज भर्ती
बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर जगतराम ने बताया कि शनिवार को उनके द्वारा लिए गए 668 कोरोना टेस्ट के सैंपल में से चंडीगढ़ में रहने वाले 51 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि रविवार को उन्होंने 440 कोरोना टेस्ट के सैंपल लिए हैं, जिसमें से 46 लोग पॉजिटिव आए हैं। जगतराम ने बताया कि पीजीआई में कोरोना के 188 गंभीर मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 69 चंडीगढ़, 63 पंजाब, 24 हरियाणा और 16 हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उन्होंने 982 कोरोना सैंपल लिए, जिसमें से 132 पॉजीटिव पाए गए हैं।