फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI sets a global record One day one robot four surgeries da Vinci system

पीजीआई ने रचा वैश्विक कीर्तिमान: एक दिन, एक रोबोट और चार सर्जरी, दा विंसी सिस्टम ने बनाया दिया रिकाॅर्ड

Fri, 02 Jan 2026 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Jan 2026 10:24 AM IST
सार

ये सर्जरी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक की गईं। हर केस को औसतन दो घंटे में पूरा किया गया।  

विज्ञापन
PGI sets a global record One day one robot four surgeries da Vinci system
प्रोफेसर संतोष कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग ने रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। संस्थान में एक ही दिन में एक ही दा विंसी रोबोटिक सिस्टम से चार प्रोस्टेट कैंसर मरीजों की रोबोटिक रेडिकल प्रोस्टेटेक्टॉमी कर विश्वस्तरीय रिकॉर्ड कायम किया गया है। 
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर संतोष कुमार के अनुसार यह उपलब्धि अब तक वैश्विक स्तर पर दर्ज किसी भी रिकॉर्ड से आगे है, क्योंकि पहले एक दिन में एक रोबोट से अधिकतम तीन सर्जरी की ही रिपोर्ट उपलब्ध थी।
विज्ञापन


डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ये सर्जरी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार की गईं और हर केस को औसतन दो घंटे में सुरक्षित रूप से पूरा किया गया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पूरी मेडिकल टीम को देते हुए कहा कि एनेस्थीसिया टीम, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी टीम ने बेहतरीन समन्वय के साथ काम किया। रोबोट की स्टरलाइजेशन और री-डॉकिंग को पिट-स्टॉप जैसी दक्षता से अंजाम दिया गया जबकि सर्जिकल टीम ने करीब नौ घंटे तक निरंतर फोकस बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से प्रोस्टेट कैंसर मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोबोटिक सर्जरी में कम रक्तस्राव, कम दर्द और तेज रिकवरी संभव होती है। एक दिन में अधिक सर्जरी होने से वेटिंग टाइम घटेगा और ज्यादा मरीजों को आधुनिक इलाज मिल सकेगा। यह रिकॉर्ड न केवल पीजीआई बल्कि भारत की बढ़ती मेडिकल क्षमताओं का भी प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed