{"_id":"69dfef1501a32a823104a6bb","slug":"pgi-residential-complex-welfare-society-honored-for-outstanding-contribution-chandigarh-news-c-16-pkl1079-996329-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: उत्कृष्ट योगदान पर पीजीआई रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसाइटी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: उत्कृष्ट योगदान पर पीजीआई रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसाइटी सम्मानित
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर-12 को स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। यह पखवाड़ा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक पीजीआई में आयोजित किया गया था, जिसमें स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई गईं।
इस अवसर पर सोसाइटी को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. राथो (डीन एकेडमिक), प्रो. विपिन कौशल (मेडिकल सुपरिटेंडेंट, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) और डॉ. विजय टाडिया (डीएमएस) द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अध्यक्ष राजविंदर सिंह और विजय वर्धन राव ने यह सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामुदायिक सहयोग से स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिलती है और संस्थान का वातावरण बेहतर बनता है।