{"_id":"99d0b4d9122877fa28534bab35b71d48","slug":"pgi-ready-for-emergency-for-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी से आंख में चोट आए तो पहुंचें पीजीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी से आंख में चोट आए तो पहुंचें पीजीआई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के मौके पर हर साल आतिशबाजी के दौरान कई लोग जख्मी होते हैं। खासकर आंखों से संबंधित चोटें सबसे ज्यादा आती हैं।
विज्ञापन
इसी बात को ध्यान में रखते हुए पीजीआई एडवांस आई सेंटर ने तैयारी पूरी कर ली है। पीजीआई के प्रवक्ता के मुताबिक 10 से लेकर 13 नवंबर सुबह तक डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई है।
इस दौरान आंख में चोट लगने वाले मरीजों को तुरंत दाखिला दिया जाएगा। पीजीआई ने लोगों से चोटिल आंखों वाले मरीजों को सीधे पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में ले जाने की अपील की है। पीजीआई ने मरीजों के लिए 0172-2756117, 9814014464 इमरजेंसी नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन