{"_id":"58125e814f1c1b994fbc430c","slug":"pgi-now-will-give-bonus-to-staff","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के आगे झुका पीजीआई, खुशखबरी से लौटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के आगे झुका पीजीआई, खुशखबरी से लौटी मुस्कान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ का पीजीआई अस्पताल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार कर्मचारियों के गुस्से और दबाव के आगे पीजीआई प्रशासन को झुकना पड़ा। पीजीआई ने स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों को सात-सात हजार रुपये बोनस देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इससे कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। पीजीआई कांट्रैक्ट यूनियन के प्रधान गोपाल ने बताया कि दो दिन पहले अल्टीमेटम दे दिया था। यदि दो दिन के भीतर बोनस देने पर कोई फैसला नहीं होता तो कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल पर चले जाते।
विज्ञापन
वीरवार सुबह भी कर्मचारी इकट्ठे हुए। इस दौरान पीजीआई इंप्लाइज यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जसवीर सिंह भी पहुंचे। साथ में सफाई कर्मचारी यूनियन भी पहुंच गई।
विज्ञापन
अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की दी थी चेतावनी
पीजीआई
- फोटो : डेमो फोटो
यूनियन ने कहा कि यदि शाम तक उन्हें बोनस नहीं मिलता तो शुक्रवार को पीजीआई में साफ-सफाई का काम ठप कर देंगे। उसके बाद पीजीआई प्रशासन दबाव में आ गया और तीनों प्राइवेट कंपनियों को निर्देश दिया गया कि वे शुक्रवार को सभी अस्थायी कर्मचारियों को सात-सात हजार रुपये बोनस दे।
कांट्रैक्ट यूनियन के प्रधान गोपाल ने कहा कि हर बार पीजीआई की ओर से बोनस देने पर टाल-मटोल किया जाता है, इसलिए पहले से ही कर्मचारियों ने तय कर लिया था यदि इस बार ऐसा कुछ हुआ तो कड़ा कदम उठाया जाएगा।
इंप्लाइज यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जसवीर सिंह ने बताया कि स्थायी कर्मचारियों को बोनस के साथ वर्दी के रुपये और फेस्टिवल का एडवांस मिलना है। उम्मीद है कि दीपावली से पहले ये भी कर्मचारियों के खाते में आ जाएगा।