{"_id":"56fa94c64f1c1b9d38f002a5","slug":"pgi-invited-applications-post-of-director-in-pgi-senior-doctors-of-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई ने डायरेक्टर की पोस्ट के लिए मांगे आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई ने डायरेक्टर की पोस्ट के लिए मांगे आवेदन
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई ने सीनियर डॉक्टरों से डायरेक्टर की पोस्ट के लिए मांगे आवेदन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई डायरेक्टर की पोस्ट के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। पीजीआई ने संस्थान के दस सीनियर प्रोफेसर्स को पत्र लिखकर उनसे आवेदन करने का आग्रह किया है। इसमें अधिकतर डिपार्टमेंट के एचओडी शामिल हैं। कई नामों पर तो चर्चा भी शुरू हो गई है।
हालांकि अभी तक किसी ने अप्लाई नहीं किया है। पीजीआई के एक अधिकारी का कहना है कि पीजीआई एक प्रतिष्ठित संस्थान है। इस हिसाब से संस्थान का डायरेक्टर भी अनुभवी होना चाहिए। इसलिए संस्थान के लिए सीनियर प्रोफेसरों को पत्र लिखा है, ताकि समय रहते वह पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकें।
डायरेक्टर की पोस्ट के लिए प्रोफेसरों को 20 अप्रैल तक अप्लाई करना होगा। पीजीआई ने 21 मार्च को डायरेक्टर की पोस्ट के लिए कई अखबारों में विज्ञापन निकाले थे। इसके अलावा पीजीआई ने अपनी वेबसाइट पर भी नोटिस डाला है।
विज्ञापन
मौजूदा डायरेक्टर प्रोफेसर वाईके चावला का कार्यकाल इसी साल अक्तूबर में खत्म हो रहा है। नियम के मुताबिक कार्यकाल खत्म होने से ठीक छह महीने पहले डायरेक्टर के अप्वाइंटमेंट का काम शुरू करना पड़ता है। करीब सवा महीने पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से संस्थान को पत्र भेजकर नए डायरेक्टर की अप्वाइंटमेंट का काम शुरू करने के निर्देश दिए थे।
आवेदन आने के बाद पीजीआई सभी फार्म की छानबीन कर मंत्रालय को भेज देगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का पैनल ही तय करेगा कि अगला डायरेक्टर कौन होगा। इस बीच प्रोफेसरों ने हिमाचल कनेक्शन और मंत्रालय से सोर्सेज से जुगाड़ भिड़ाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
इन नामों पर चर्चा शुरू
अब तक भले ही किसी प्रोफेसर ने पोस्ट के लिए अप्लाई न किया हो, लेकिन चर्चा का बाजार गर्म है। पीजीआई व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि डायरेक्टर की पोस्ट के लिए अप्लाई करने वालों में इंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर अनिल भंसाली का नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा है।
स्टेम सेल और डायबिटीज के क्षेत्र में उनका काफी नाम है। वह चिकित्सा की नई तकनीक प्रयोग के तौर आजमाने के लिए सबसे आगे रहते हैं। इसके अलावा एडवांस आई सेंटर के जगतराम, एक्सपेरीमेंटल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलाजी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर डी कौल।
वह पीजीआई में नेशनल साइंस अकेडमी के एक मात्र फेलो हैं। मनोचिकित्सक डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर अजीत अवस्थी, डिपार्टमेंट ऑफ ओटोलेरिजोलाजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर अशोक कुमार गुप्ता, डिपार्टमेंट ऑफ ओरल हेल्थ साइंसेज के एचओडी प्रोफेसर के गाबा, जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट के जीआर वर्मा शामिल हैं।
डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज का चयन 31 मार्च को
चंडीगढ़ के डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. वीके गगनेजा 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। इसी दिन पोस्ट के लिए डॉक्टरों के भेजे पैनल के सदस्यों का इंटरव्यू है। पंजाब सरकार की ओर से तीन डॉक्टरों का एक पैनल भेजा गया था। इसमें चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. विनीता गुप्ता, जीएमएसएच 16 के स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. चंद्रेश महेंद्रू व पटियाला सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला शामिल हैं। तीनों में डॉ. विनीता गुप्ता व डा. भल्ला के नाम पर चर्चा है।