फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI experts found method of surgery for hemophilia patients

World Hemophilia Day: सर्जरी के अभाव में नहीं जाएगी हीमोफीलिया के मरीजों की जान, PGI ने ढूंढा तरीका

Mon, 17 Apr 2023 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 04:59 PM IST
सार

हीमोफीलिया एक आनुवांशिक बीमारी है, जिसमें खून का थक्का बनना बंद हो जाता है। जब शरीर का कोई हिस्सा कट जाता है तो खून में थक्का बनाने के लिए जरूरी घटक खून में मौजूद प्लेटलेट्स से मिलकर उसे गाढ़ा कर देते हैं। इससे खून का बहना अपने आप रुक जाता है।

विज्ञापन
PGI experts found method of surgery for hemophilia patients
पीजीआई

विस्तार

अब सर्जरी के अभाव में हीमोफीलिया के मरीजों की जान नहीं जाएगी। पीजीआई के विशेषज्ञों ने ऐसे मरीजों की सर्जरी का तरीका ढूंढ लिया है। पीजीआई के हेमेटोलॉजी विभाग में हीमोफीलिया ग्रस्त ऐसे 10 मरीजों की सफलतापूर्वक सर्जरी की जा चुकी है, जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे और उन्हें सर्जरी की बेहद जरूरत थी। 
विज्ञापन


विभाग के डॉ. अरिहंत जैन के नेतृत्व में हीमोफीलिया ग्रस्त मरीजों के घुटना प्रत्यारोपण, ब्रेन सर्जरी, फ्रैक्चर सर्जरी समेत अन्य गंभीर बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज हुआ। डॉ. अरिहंत ने बताया कि ऐसे मरीजों के मर्ज के प्रकार के अनुसार फैक्टर-8 और 9 का प्रयोग कर सर्जरी को सफल बनाया गया। इसमें सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग और न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञों का भी सहयोग रहा। सर्जरी में हेमेटॉलजी विभाग के डॉ. सार्थक और डॉ. दिब्रादीता भी शामिल थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bathinda Firing: चार जवानों की हत्या का आरोपी गनर गिरफ्तार, पूरी प्लानिंग से ली थी साथियों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉ. अरिहंत ने बताया कि 10 मरीजों पर सफल सर्जरी के बाद ऐसे अन्य मरीजों को चिह्नित किया जा रहा है जिससे इसे पूर्णत संचालित किया जा सके। डॉ. अरिहंत और उनकी टीम को इस सफलता पर वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सम्मानित किया गया है। मौजूदा समय में देश के चंद उच्च चिकित्सा संस्थानों में ही ऐसे मरीजों की सर्जरी की जा रही है।

हीमोफिलिया को समझें
यह एक आनुवांशिक बीमारी है, जिसमें खून का थक्का बनना बंद हो जाता है। जब शरीर का कोई हिस्सा कट जाता है तो खून में थक्का बनाने के लिए जरूरी घटक खून में मौजूद प्लेटलेट्स से मिलकर उसे गाढ़ा कर देते हैं। इससे खून का बहना अपने आप रुक जाता है। जिन लोगों को हीमोफीलिया की बीमारी होती है, उनमें खून का थक्का बनाने वाले घटक बहुत कम हो जाते हैं। ऐसे में शरीर का कोई भी हिस्सा कटने पर खून देर तक बहता रहता है और थक्का नहीं जमता। हीमोफीलिया ‘ए’ में फैक्टर 8 की कमी होती और हीमोफीलिया ‘बी’ में फैक्टर 9 की कमी होती है। दोनों ही खून में थक्का बनाने के लिए जरूरी हैं।

हीमोफीलिया के लक्षण
  • रक्तस्राव यानी ब्लीडिंग हीमोफीलिया का एक प्राथमिक लक्षण है
  • त्वचा के नीचे ब्लीडिंग होना, हेमेटोमा (शरीर के नरम ऊतकों में रक्त जमा होना) का कारण बन सकता है
  • मुंह में या मसूड़ों से खून बहना, ऐसा आमतौर पर दांत संबंधी कोई इलाज, सर्जरी या रोग के बाद होता है
  • टीकाकरण या इंजेक्शन लेने के बाद खून निकलना
  • जोड़ों में ब्लीडिंग से सूजन या दर्द होना, इसमें ज्यादातर कोहनी, घुटने और टखने प्रभावित होते हैं
  • बार-बार नाक से खून बहना, जिसे रोकना मुश्किल हो
  • मुश्किल डिलीवरी के बाद नवजात के सिर पर खून दिखाई देना
  • पाचन प्रणाली में ब्लीडिंग होने से उल्टी, मल या पेशाब में खून दिखना
  • मस्तिष्क में ब्लीडिंग होने के कारण सिर दर्द, उल्टी या दौरे की समस्या होना

इनका रखें ध्यान
  • नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं न लें
  • जोड़ों पर ज्यादा दबाव न पड़े इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें और उनकी देखभाल रखें
  • अपना पहचान पत्र साथ रखें, जिसमें आपका ब्लड ग्रुप लिखा हो
  • यात्रा के दौरान विशेष सावधानियां बरतें
  • हेपेटाइटिस ए और बी का टीका जरूर लगवाएं
  • किसी भी तरह के रक्तस्राव पर तुरंत इलाज कराएं
  • खून संबंधी या अन्य किसी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतें। समय-समय पर जांच कराएं

क्या करें, क्या न करें
  • सैर और तैराकी से मांसपेशियों मजबूत बनती हैं और शरीर को सुरक्षा प्रदान करती हैं।
  • कुश्ती और फुटबॉल जैसे खेलों को खेलने से बचें
  • एस्पिरिन और इबुप्रोफेन जैसी दवाओं से ब्लीडिंग बढ़ सकती है। इससे रक्त के थक्के बनने में भी रुकावट आती है, इसलिए इनके सेवन से बचें।
  • दांतों की स्वच्छता बनाए रखें।
  • बच्चों को नुकीली चीजों के संपर्क में आने से बचाएं। उनकी सुरक्षा के लिए घर का फर्नीचर किनारे से गोल शेप में बनवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed