{"_id":"9bb5f7c6327be63a74ce8e1978b4917f","slug":"pgi-doctors-patients-test-reports-online-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में टेस्ट रिपोर्ट के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में टेस्ट रिपोर्ट के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Dec 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में मरीजों की रिपोर्ट अब डॉक्टर अपने कंप्यूटर पर ऑनलाइन देख सकेंगे। पहले फेज में इसकी इसकी शुरुआत न्यू ओपीडी स्थित बायोकेमेस्ट्री लैब से की गई है।
इसके बाद अन्य विभागों की रिपोर्ट भी ऑनलाइन कर दी जाएगी। वहीं अब दूसरे फेज में मरीजों को न्यू ओपीडी में होने वाले टेस्ट की रिपोर्ट घर बैठे ही मिल जाएगी। इसके तहत टेस्ट रिपोर्ट के तैयार होने की जानकारी मरीजों को भेज दी जाएगी।
इसके साथ ही यह टेस्ट रिपोर्ट पीजीआई अपनी वेबसाइट पर भी लोड कर देगी। यदि किसी मरीज को अपनी टेस्ट रिपोर्ट देखनी है तो वह वेबसाइट पर जाकर देख सकेगा। साथ ही उसे अपलोड करने की भी सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
इससे पीजीआई में रिपोर्ट के लिए लगने वाली लाइन खत्म हो जाएगी। पीजीआई की प्रवक्ता मंजू वडवालकर ने बताया कि इस सुविधा को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां चल रही हैं।
पीजीआई के डायरेक्टर ने किया उद्घाटन:
पीजीआई की बायोकेमेस्ट्री लैब की जांच रिपोर्ट सोमवार से ऑनलाइन हो गई हैं। इसका उद्घाटन संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर वाइके चावला ने किया। इस व्यवस्था से मरीजों की रिपोर्ट सीधे डाक्टर के पास पहुंचेगी।
इसके लिए संस्थान की ओर से लैब इन्वेस्टीगेशन मॉड्यूल साफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस साफ्टवेयर को सी-डैक कंपनी ने विकसित किया है।
पीजीआई के मुताबिक कई बार मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट खो जाती थी, तो काफी दिक्कत आती थी। ऐसे में अब मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट का डाटा बैंक भी तैयार रहेगा।
इस मौके पर बायोकेमेस्ट्री के हेड आफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर आर प्रसाद, कंप्यूटराइजेशन मॉनिटरिंग कमेटी की वाइस चेयरमैन प्रोफेसर वाइएल नारायणा, एडमिन के डिप्टी डायरेक्टर चेतन पीएस राव, नवीन बिंद्रा, डा. अर्णब पाल, डा. बिकास मेढी सहित कई लोग मौजूद रहे।