फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI doctors add ASI chopped hand in 7 hours 50 minutes

पीजीआई के डॉक्टरों ने 7 घंटे 50 मिनट में जोड़ा एएसआई का कटा हाथ

Mon, 13 Apr 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
PGI doctors add ASI chopped hand in 7 hours 50 minutes
पीजीआई में सर्जन की टीम हाथ की सर्जरी करते हुए। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पटियाला के सनौर रोड पर रविवार सुबह 7 से 8 निहंग सिखों ने बहस के बाद ड्यूटी पर तैनात एएसआई का हाथ काट दिया। घटना के बाद एएसआई को तत्काल पीजीआई चंडीगढ़ के एडवांस ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां 7 घंटे 50 मिनट की मेहनत के बाद सर्जन डाक्टरों की टीम ने एएसआई का कटा हाथ फिर से जोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत अब ठीक है, लेकिन रिकवरी में थोड़ा समय लगेगा।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस का एएसआई सुबह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। तभी किसी बात को लेकर निहंग सिखों से बहस हो गई। बहस अचानक इतनी बढ़ गई कि निहंग सिखों ने एएसआई की कलाई काट दी। इससे उसका हाथ अलग हो गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल एएसआई का कटा हुआ हाथ उठाया और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से एएसआई को डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर एएसआई को पीजीआई लाया गया। सीनियर डॉक्टरों की टीम ने के 7 घंटे 50 मिनट तक प्लास्टिक सर्जरी के जरिए हाथ को दोबारा जोड़ दिया।
विज्ञापन

थ्री के वायर और प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ा हाथ
पीजीआई के सीनियर डॉक्टरों ने पंजाब पुलिस के इस एएसआई के हाथ की नसों और हड्डियों को थ्री के वायर और प्लास्टिक सर्जरी की मदद से दोबारा जोड़ा। पीजीआई के सीनियर डॉक्टरों की टीम ने सुबह 10 बजे से एएसआई के हाथों का ऑपरेशन शुरू किया। जो लगभग 7 घंटे 50 मिनट तक चला। पीजीआई की जिस प्लास्टिक सर्जरी टीम ने ये सर्जरी की उसमें सीनियर डॉक्टर सुनील गाबा और डॉक्टर जेरी आर रोहन के अलावा सिनियर रेजिडेंट डॉक्टर सूरज नायर, डॉक्टर मयंक, डॉ. चंद्रा और डॉ. शुभेन्द शामिल थे। जबकि एनेस्थीसिया टीम में सीनियर रेजिडेंट डॉ. अंकुर, डॉ. अभिशेक और डॉ. पूर्णिमा शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed