फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI contact workers begin indefinite hunger strike, mass hunger strike tomorrow

Chandigarh News: पीजीआई कॉन्टेक्ट वर्कर की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, सामूहिक भूख हड़ताल कल

Wed, 07 Jan 2026 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
PGI contact workers begin indefinite hunger strike, mass hunger strike tomorrow
चंडीगढ़। पीजीआई में कार्यरत संविदा कर्मियों की मांगों पर कोई समाधान न निकलने के बाद आंदोलन तेज हो गया है। जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ पीजीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को दो संविदा कर्मियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनके समर्थन में अन्य संविदा कर्मी भी 7 जनवरी को 24 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


जेएसी के चेयरमैन अश्वनी कुमार मुंजाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2 बजे से सुंदर (सैनिटरी अटेंडेंट व सीनियर वाइस चेयरमैन) और बलविंदर मलिक (अतिरिक्त महासचिव) अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। आंदोलन के समर्थन में सभी संविदा कर्मियों से काली पट्टियां बांधने की अपील की गई है। अश्वनी कुमार मुंजाल ने कहा कि संविदा कर्मियों की मांगों और शिकायतों को लेकर प्रबंधन का रवैया लगातार टालमटोल वाला रहा है।
विज्ञापन

53 दिनों से चल रही क्रमिक भूख हड़ताल के बावजूद निदेशक स्तर पर कोई ठोस बातचीत शुरू नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसी क्रम में 30 दिसंबर के बाद बुधवार को एक बार फिर लगभग 4 हजार कॉन्ट्रैक्ट वर्कर सामूहिक भूख हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed