फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Chandigarh secured second position in NIRF Ranking 2023

NIRF Ranking 2023: पीजीआई चंडीगढ़ का शानदार प्रदर्शन, लगातार छठे वर्ष देशभर में दूसरे स्थान पर कब्जा

Tue, 06 Jun 2023 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Jun 2023 01:04 AM IST
सार

निरफ की रैंकिंग तय करने के लिए अलग-अलग मानकों पर गणना कर अंक प्रदान किए जाते हैं, जिसमें शिक्षण, सीखने के संसाधन, अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास, स्नातक परिणाम, आउटरीच और समावेशिता के मापदंडों के आधार पर बड़े संस्थानों को एक सामान्य समग्र रैंक के साथ-साथ एक अनुशासन विशिष्ट रैंक दी जाती है।

विज्ञापन
PGI Chandigarh secured second position in NIRF Ranking 2023
पीजीआई चंडीगढ़।

विस्तार

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (निरफ 2023) में पीजीआई चंडीगढ़ ने लगातार छठी बार फिर शानदार प्रदर्शन कर देश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पहले स्थान पर इस बार भी दिल्ली एम्स ही है। वहीं, तीसरे नंबर पर क्रिस्टियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर है। इन तीनों संस्थानों ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने स्थान पर कब्जा कायम रखा है। हालांकि दिल्ली एम्स की तुलना में पीजीआई और क्रिस्टियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर का अंकों में काफी अंतर है। 

विज्ञापन


दिल्ली एम्स ने 91.6 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं पीजीआई चंडीगढ़ ने 79 और क्रिस्टियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर ने 72.84 अंक प्राप्त किया है। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने इस उपलब्धि का श्रेय टीम को दिया है। शिक्षा और विदेश राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने सोमवार को एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग जारी की। पीजीआई की उपलब्धि पर संस्थान के डीन एकेडमिक डॉ. आरके राठो को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी प्रदान की।

विज्ञापन

इन पैरामीटर पर हुई गणना

निरफ की रैंकिंग तय करने के लिए अलग-अलग मानकों पर गणना कर अंक प्रदान किए जाते हैं, जिसमें शिक्षण, सीखने के संसाधन, अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास, स्नातक परिणाम, आउटरीच और समावेशिता के मापदंडों के आधार पर बड़े संस्थानों को एक सामान्य समग्र रैंक के साथ-साथ एक अनुशासन विशिष्ट रैंक दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के पांच श्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान ये हैं

 
संस्थान     प्रदेश अंक
एम्स दिल्ली 91.6
पीजीआई चंडीगढ़ 79
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु 72.84
नेशनल मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो बंगलुरू 71.56
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश 68.12
 

पीजीआई के फैकल्टी और कर्मचारियों के निरंतर सहयोग व सामूहिक प्रयास से यह संभव हो पाया है। उन्हें इसके लिए बधाई। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और संस्थान के अध्यक्ष मनसुख मंडाविया को पूरे दिल से समर्थन और प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद देता हूं। -प्रो. विवेक लाल, निदेशक पीजीआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed