फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pgi chandigarh, reserch, aiims delhi, publish reserch paper, chandigarh

रिसर्च में खुलासा: वर्ल्ड में कौन से नंबर पर है PGI, यहां देखिए

Sun, 24 Apr 2016 12:22 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़।
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 24 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
pgi chandigarh, reserch, aiims delhi, publish reserch paper, chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
मेडिकल रिसर्च पेपर के पब्लिकेशन में चंडीगढ़ का पीजीआई विश्व में पांचवे नंबर पर है। पहले नंबर पर अमेरिका का मैसाच्यूसेट्स जनरल हास्पिटल है, जिसने 2005-2014 तक कुल 46 हजार 311 रिसर्च पेपर पब्लिश किए। दूसरे नंबर अमेरिका का मायो क्लीनिक (37 हजार 633), तीसरे नंबर पर दिल्ली का एम्स (11 हजार 377), चौथे नंबर पर चाइना का पेकिंग यूनियन मेडिकल कॉलेज (10 हजार 102) और पांचवें नंबर पर चंडीगढ़ पीजीआई है। पीजीआई ने 2005 से 2014 के दौरान कुल 8 हजार 145 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं। दसवें नंबर पर लखनऊ पीजीआई (3 हजार 499), 11वें नंबर पर पाकिस्तान की अगा खान यूनिवर्सिटी (2 हजार 332) और 12वें नंबर पर दिल्ली का सर गंगा राम हॉस्पिटल (1 हजार 67) है।
विज्ञापन


ऐसे किया आकलन
नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम हास्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ सर्जिकल गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी एंड लीवर ट्रांसप्लांट के शोधकर्ता समर्थ राय, इशान शाह, सिमरन नंदी ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) से एफिलिऐटेड 579 इंडियन मेडिकल इंस्टीट्यूशन व हास्पिटल्स को शामिल किया। इन सभी इंस्टीट्यूट के साल 2005 से 2014 के बीच पब्लिश होने वाले ऑरिजनल आर्टिकल्स, रिव्यू, केस रिपोर्ट व रिपोर्ट ऑफ सिंपोजिया को शामिल किया गया है। शोधकर्ताओं ने स्कोपस (साइंटिस्ट सर्च इंजन) का इस्तेमाल कर सभी मेडिकल इंस्टीट्यूट के रिसर्च आउटपुट, राज्यों के आउटपुट, देश के चुनिंदा और विदेशों के नामी इंस्टीट्यूट का तुलनात्मक अध्ययन किया। शोधकर्ताओं की रिसर्च करंट मेडिसिन रिसर्च एंड प्रैक्टिस में पब्लिश हुई है।
विज्ञापन


बाकी इंस्टीट्यूट की हालत बद से बदतर 
शोधकर्ताओं ने जांच में पाया है कि 579 मेडिकल इंस्टीट्यूट में से 500 इंस्टीट्यूट की हालत बद से बदतर है। 57 प्रतिशत इंस्टीट्यूट तो ऐसे हैं, जिन्होंने दस वर्षों में एक भी रिसर्च नहीं की है। सिर्फ 25 ऐसे इंस्टीट्यूट हैं, जो हर साल 100 से ज्यादा रिसर्च पेपर पब्लिश कर रहे हैं। रिसर्च की हालत पतली होने के पीछे कॉलेजों ने दलील दी है कि उन पर क्लिनिकल बोझ ज्यादा है, जिस कारण उन्हें एकेडमिक एक्टिविटीज की तरफ समय नहीं मिलता। लेकिन शोधकर्ता मानते हैं कि इसके पीछे मुख्य वजह मार्गदर्शन और रोल मॉडल की कमी का होना है। यह भी सामने आया है कि कई इंस्टीट्यूट रिसर्च प्रोजेक्ट को सपोर्ट नहीं करते हैं। यह भी सत्य है कि वर्ल्ड के जो चुनिंदा मेडिकल इंस्टीट्यूट पेशेंट केयर के साथ पब्लिकेशन में भी नंबर वन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं भारत के टॉप पांच इंस्टीट्यूट

pgi chandigarh, reserch, aiims delhi, publish reserch paper, chandigarh
एम्स
इंस्टीट्यूट                            स्टेट                           पब्लिकेशन (2005-2014)
एम्स                                नई दिल्ली                       11,377
पीजीआई                           चंडीगढ़                          8145
सीएमसी                            तमिलनाडु (वीलौर)             3742
पीजीआई                           लखनऊ                          3499
केजीएमसी                          लखनऊ                          2878
---------------------------------------------------
ये हैं वर्ल्ड के टॉप मेडिकल इंस्टीट्यूट
इंस्टीट्यूट                         देश                         पब्लिकेशन (2005-2014)

मैसाच्यूसेट्स जनरल हास्पिटल  अमेरिका                      46311
मायो क्लीनिक                   अमेरिका                     37633
एम्स                             नई दिल्ली                    11377
पीकिंग यूनियन कॉलेज           बीजिंग                       10102
पीजीआई                        चंडीगढ़                       8145
कोट
अगर एम्स की फैकल्टी और पीजीआई की फैकल्टी का तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो पीजीआई की परफार्मेंस काफी बेहतर है। इंस्टीट्यूट की कोशिश है कि वह रिसर्च के मामले में नंबर वन बने। हम लगातार इस ओर प्रयास कर रहे हैं।
-डॉ. अशोक, प्रवक्ता पीजीआई चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed