फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI-Chandigarh ranked 2nd in NIRF rankings for third time in a row

NIRF रैंकिंग: मेडिकल में पीजीआई व फार्मेसी में पीयू को दूसरा स्थान, नाइपर रहा तीसरे स्थान पर

Fri, 12 Jun 2020 02:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jun 2020 02:09 AM IST
सार

  • मोहाली के आइसर ने ओवरऑल कैटेगरी में 59वां स्थान हासिल किया  
  • ओवरऑल कैटेगिरी में रैंकिंग के लिए 1667 संस्थानों को किया शामिल 

विज्ञापन
PGI-Chandigarh ranked 2nd in NIRF rankings for third time in a row
पीजीआई चंडीगढ़। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की गुरुवार को जारी सालाना सूची की मेडिकल श्रेणी में पीजीआई लगातार तीसरे साल दूसरे स्थान पर काबिज रहा। पहले स्थान पर एम्स नई दिल्ली और तीसरे स्थान पर सीएमसी वेल्लोर हैं। वहीं, फार्मेसी श्रेणी में दिल्ली स्थित जामिया हमदर्द को पहला स्थान मिला जबकि पीयू का इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज (यूआईपीएस) दूसरे और मोहाली का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च (नाइपर) तीसरे पायदान पर रहा। हालांकि ओवरऑल और यूनिवर्सिटी की श्रेणी में पीयू के लिए खबर अच्छी नहीं रही। ओवरऑल की श्रेणी में पीयू को 44वां रैक मिला, जबकि साल 2019 में 34वें स्थान पर था। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी श्रेणी में भी पीयू पांच स्थान खिसक गया है। इस साल पीयू को 26वां रैंक मिला जबकि पिछले साल 21वें नंबर पर था। पहली बार जारी डेंटल की श्रेणी में पंजाब यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज ने 28वीं रैंक हासिल की है। मंत्रालय ने गुरुवार को पांच पैरामीटर्स टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्सेज, रीसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच एंड इंक्लुजिविटी व परसेप्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणी की रैकिंग जारी की है। श्रेणी में ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, कॉलेज, मेडिकल, लॉ, आर्किटेक्चर और डेंटल शामिल है।
विज्ञापन


पीजीआई का ओवरऑल स्कोर बढ़ा... रिसर्च में गिरा
रैकिंग में पीजीआई ने ओवरऑल स्कोर में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले साल पीजीआई का कुल स्कोर 77.88 था, जबकि इस बार 80.6 अंक मिले हैं। परसेप्शन की श्रेणी में पीजीआई को दो अंक ज्यादा मिले हैं। लेकिन रिसर्च के अंक में गिरावट दर्ज की गई है। रिसर्च, प्रोफेश्नल प्रैक्टिस व कलैब्रटिव में पीजीआई को 81.76 अंक मिले, जबकि 2019 में 84.87 अंक मिले थे। रिसर्च अंक में गिरावट आना पीजीआई के लिए चिंताजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मेसी में यूआईपीएस के स्कोर मे इजाफा

फार्मेसी श्रेणी में पिछली रैंक को बरकरार रखते हुए पीयू के यूआईपीएस ने इजाफा किया है। साल 2019 के मुकाबले पीयू ने फार्मेसी 1.7 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की है। साल 2019 में कुल स्कोर 78.10 था, जो साल 2020 में बढ़कर 79.80 पहुंच गया है। पांचों पैरामीटर के अंकों में भी इजाफा किया है। पीयू वीसी प्रो राजकुमार ने फार्मेसी रैंकिंग पर यूआईपीएस की परफार्मेंस पर संतुष्टि जताई है। उनका कहना है कि अगले साल फार्मेसी के अंक में और सुधार करेंगे।

नाइपर की रैकिंग में सुधार नहीं, आइसर ओवरऑल में 59वें पर 
दो साल पहले फार्मेसी की श्रेणी में नाइपर पहले स्थान पर था। पिछले साल गिरकर तीसरे स्थान पर आ गया। इस साल भी नाइपर तीसरे स्थान पर बना रहा। हालांकि नाइपर की जो कार्यक्षमता है, उससे पहले स्थान की उम्मीद की जाती है। दूसरी ओर मोहाली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ सांइस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) ने ओवरऑल कैटेगरी में 59वां स्थान हासिल किया है। ओवरऑल कैटेगरी में रैंकिंग के लिए देशभर के 1667 संस्थानों को शामिल किया गया था। जिसमें से आइसर ने 59वां स्थान हासिल किया है।

पेक ने रैकिंग में सुधार किया
इंजीनियरिंग कॉलेज की श्रेणी में पेक ने साल 2019 के मुकाबले 11 स्थान की बढ़ोतरी की है। साल 2019 में पेक ने 78 रैंक हासिल की थी, जबकि इस बार 67वीं रैंक। पेक डायरेक्टर प्रो धीरज सांघी ने पेक की रैकिंग में हुए सुधार पर संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि अगली बार पेक टॉप 50 में जगह बनाए।

टीम वर्क से सफलता मिली है। उपलब्धि के लिए पीजीआई के प्रत्येक सदस्य को बधाई। भविष्य में हम नंबर वन जरूर बनेंगे। -प्रो. जगतराम, निदेशक पीजीआई

 

रैंकिंग में सुधार करेंगे। कई मोर्चे पर काम कर रहे हैं। फार्मेसी की श्रेणी में हम दूसरे स्थान पर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि अगली बार अच्छा स्कोर प्राप्त करेंगे। प्रो. राजकुमार, वीसी पंजाब यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed