फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pgi chandigarh cancelled lower divison clerk exam

झटकाः PGI चंडीगढ़ ने रद्द की एलडीसी की परीक्षा

Sat, 05 Dec 2015 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Dec 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
pgi chandigarh cancelled lower divison clerk exam

मेडिकल रिकार्ड टेक्नीशियन (एमआरटी) के बाद पीजीआई चंडीगढ़ ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) की परीक्षा रद्द कर दी है। एलडीसी की परीक्षा पिछले साल 30 जून को आयोजित हुई थी। आरोप लगा था कि परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली बरती गई है। पेपर सिर्फ एक ही भाषा अंग्रेजी में आया। क्वैश्चन पेपर में ही रोल नंबर दिए गए थे।

विज्ञापन


इसके अलावा सबसे बड़ा आरोप यह लगा था कि जिस अधिकारी की ड्यूटी फिक्स की गई थी, उसकी बेटी ने भी एग्जाम दिया था। रिजल्ट में वह पास भी हो गई। उसके बाद कई लोगों ने इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद विजिलेंस की जांच हुई। जांच में पाया गया कि परीक्षा में धांधली हुई थी।
विज्ञापन


पीजीआई में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष चंदर ने बताया कि उन्होंने सीबीआई को लिखा है कि भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करें, ताकि अन्य अधिकारियों में एक संदेश भी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
पीजीआई की नियुक्तियों में हो रही धांधली के मुद्दे को अमर उजाला ने मार्च और अप्रैल के महीने में जोर-शोर से उठाया था। भाई-भतीजावाद संबंधी एक सीरीज प्रकाशित कर भ्रष्टाचार को उजागर किया था। इसके चलते दो हफ्ते पहले एमआरटी और अब एलडीसी की परीक्षा रद्द कर दी गई।

सुपरिंटेंडेंट की परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की जा चुकी है। इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि पीजीआई में हो रही नियुक्तियों में किस तरह से भ्रष्टाचार फैला हुआ है और इसका सीधा असर उन होनहारों पर पड़ता है, जो कड़ी मेहनत से परीक्षा की तैयारी करते हैं।


...लेकिन अफसरों पर नहीं होती कार्रवाई

पीजीआई ने भले ही परीक्षा रद्द कर दी हो, लेकिन उन अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जो इसके लिए जिम्मेदार होते हैं। जानकार मानते हैं कि जांच के बाद उन अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक के अलावा कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इस दिशा में फिलहाल अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed