{"_id":"630846ba697735315209e5b4","slug":"petrol-will-not-be-available-in-sonipat-panipat-till-7-pm-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत में आज नहीं मिलेगा पेट्रोल, लूट की बढ़ती वारदातों से नाराज हैं पंप मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सोनीपत में आज नहीं मिलेगा पेट्रोल, लूट की बढ़ती वारदातों से नाराज हैं पंप मालिक
Fri, 26 Aug 2022 09:37 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:37 AM IST
सार
बीते 15 दिनों में सोनीपत के क्राइम पेट्रोल पंप पर लूट की वारदातों से पेट्रोल पंप एसोसिएशन खफा है और बदमाशों की धरपकड़ न होने के चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
सोनीपत में पेट्रोल पंप बंद होने से वाहन चालक परेशान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में फिलिंग स्टेशनों पर हुई लूटपाट की घटनाओं को लेकर अल्टीमेटम देने के बाद भी कुल्हाड़ी गैंग की गिरफ्तारी नहीं होने पर पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल कर दी है। पंप संचालक सुबह छह बजे से 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। इससे लोगों को पेट्रोल-डीजल व सीएनजी नहीं मिल पा रही है। वाहन चालक परेशान हैं।
विज्ञापन
पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने कुल्हाड़ी गैंग की लगातार बढ़ रही वारदात को लेकर गुरुवार को आपात बैठक कर 24 घंटे की हड़ताल का निर्णय लिया था। फिलिंग स्टेशन संचालकों ने लगातार हो रही लूट की घटनाओं और हमलों के चलते माहौल असुरक्षित होने का आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर सहयोग नहीं करने और लूटपाट-हमले की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाकर हड़ताल पर जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जिला प्रधान परविंदर खत्री ने बताया कि बदमाश पिस्तौल और कुल्हाड़ी लेकर आते हैं और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर लूटपाट कर भाग जाते हैं। इससे सेल्समैन में भय का माहौल है।
विज्ञापन
सुबह छह बजे से ही पेट्रोल पंप संचालकों ने पंपों के बाहर होर्डिंग व बैनर लगाकर हड़ताल पर रहने की घोषणा कर दी है। सुबह पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल लेने पहुंचे वाहन चालकों को बिना पेट्रो पदार्थ लिए वापस लौटना पड़ा। जिससे कई लोगों को परेशानी भी हुई।