फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petrol pump salesman beaten up by two traffic police personnel in Firozpur

पुलिसवालों की गुंडागर्दी: पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पीटा, कहा- कम डीजल डाला, गाड़ी में बैठा थाने पहुंचे

Tue, 07 Mar 2023 06:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Mar 2023 06:19 PM IST
सार

सेल्समैन अमन शर्मा ने कहा कि वह हरियाली पंप पर कार्यरत है। रात साढ़े 10 बजे मेजर व हीरा नाम दो ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम पंप पर डीजल डलवाने पहुंचे। उसने दो हजार रुपये का डीजल डाल दिया। इसके बाद दोनों कहने लगे कि डीजल कम डाला है। इसी बात पर उसे पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Petrol pump salesman beaten up by two traffic police personnel in Firozpur
सेल्समैन को पीटते ट्रैफिक पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में दो पुलिसवालों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मचारियों ने अपनी कार में दो हजार रुपये का डीजल डलवाने के बाद सेल्समैन से बहस शुरू कर दी। दोनों ने कम डीजल डालने का आरोप लगाया। इसके बाद सेल्समैन को पीटना शुरू कर दिया और जबरदस्ती कार में बैठाकर पहले कैंट थाना लेकर पहुंचे और बाद सेल्समैन को थाना कुलगढ़ी ले गए। मामला सोमवार की रात साढ़े 10 बजे मोगा रोड पर स्थित हरियाली पेट्रोल पंप का है।  

विज्ञापन


पेट्रोल पंप के मालिक विकास मित्तल का कहना है कि दोनों पुलिस कर्मियों को होश तक नहीं था। जब थाना कुलगढ़ी पुलिस ने दोनों से मेडिकल करवाने को कहा तो उन्होंने नहीं करवाया। पुलिस की गुंडागर्दी को देख वह रात में पेट्रोल पंप नहीं खोलेंगे। उनका कहना है कि पहले ही इतनी गुंडागर्दी है। अब पुलिस वाले भी मारपीट करने लगे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्समैन अमन शर्मा ने कहा कि वह हरियाली पंप पर कार्यरत है। रात साढ़े 10 बजे मेजर व हीरा नाम दो ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम पंप पर डीजल डलवाने पहुंचे। उसने दो हजार रुपये का डीजल डाल दिया। इसके बाद दोनों कहने लगे कि डीजल कम डाला है। इसी बात पर उसे पीटना शुरू कर दिया और जबरदस्ती कार में बैठाकर थाना ले गए। अमन ने कहा कि इस प्रकार की गुंडागर्दी में रात के समय पंप पर ड्यूटी करना मुश्किल है। अब तो पुलिस ही गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है।

उधर, पंप के मालिक मित्तल ने कहा कि उनका हरियाली पेट्रोल पंप है। बिना फीड किए मुलाजिम तेल नहीं डाल सकता है। इसका रिकॉर्ड उनके पास और सीधा कंपनी के पास रहता है। सारा सिस्टम ऑनलाइन है। उनके पंप से किसी को भी कम तेल नहीं डाला जा सकता है। मित्तल ने कहा कि खराब कानून व्यवस्था के बाद भी लोगों की सुविधा के लिए रात को पंप खुला रखते हैं लेकिन अब पुलिस वाले ही ऐसा बर्ताव करेंगे तो वह रात को पंप नहीं खोलेंगे। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से दोनों मुलाजिमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed