{"_id":"6182dadea8e3200754255c52","slug":"petrol-price-will-remain-beyond-figure-of-rs-100-despite-excise-duty-reduce-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने दी राहत: चंडीगढ़ में अब भी 100 के पार रहेगा पेट्रोल, मोहाली में 91 रुपये के करीब मिलेगा डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने दी राहत: चंडीगढ़ में अब भी 100 के पार रहेगा पेट्रोल, मोहाली में 91 रुपये के करीब मिलेगा डीजल
Thu, 04 Nov 2021 12:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:32 AM IST
सार
दिवाली से ठीक एक दिन पहले केंद्र की मोदी सरकार ने देश की जनता को राहत भरा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को घटा दिया है। अब पेट्रोल पांच रुपये और डीजल 10 रुपये सस्ता हो गया है। ट्राइसिटी यानि चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में भी डीजल व पेट्रोल के दाम कम होंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत दी है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये घटाई है। हालांकि केंद्र की इस राहत के बाद भी चंडीगढ़ वासियों को पेट्रोल 100 रुपये से ज्यादा का ही खरीदना पड़ेगा। बुधवार को शहर में पेट्रोल करीब 106 रुपये लीटर बिका।
विज्ञापन
पांच रुपये कम करने के बाद अब पेट्रोल करीब 101 रुपये लीटर मिलेगा। हालांकि एक अक्तूबर से दो नवंबर तक चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम में 8 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पांच रुपये कम करना ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। उधर, डीजल के दाम 10 रुपये कम किए गए हैं। इससे लोगों को राहत जरूर मिलेगी। शहर में एक लीटर डीजल का दाम साढ़े 98 रुपये के करीब है। 10 रुपये कम होने के बाद दाम साढ़े 88 रुपये हो जाएंगे। हालांकि एक अक्तूबर से दो नवंबर तक चंडीगढ़ में डीजल के दाम साढ़े 8 रुपये बढ़े हैं।
विज्ञापन
ट्राइसिटी में मोहाली में सबसे महंगा डीजल-पेट्रोल
मोहाली में लोगों को डीजल करीब 91 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि पहले 101 रुपये 61 पैसे में बिक रहा था। इसी तरह पेट्रोल 106 रुपये के आसपास मिलेगा। जबकि पहले 111 रुपये 71 पैसे प्रति लीटर था। ट्राइसिटी में मोहाली में पेट्रोल और डीजल के रेट सबसे ज्यादा हैं। इतना ही नहीं इलाके में सबसे अधिक पेट्रोल पंप भी मोहाली में हैं लेकिन पेट्रोल और डीजल के रेट ज्यादा होने से लोग काफी परेशान थे।
विज्ञापन
किसानों को भी परेशानी हो रही थी। जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रधान अशविदंर सिंह मोंगिया ने कहा कि केंद्र सकार ने अपना फर्ज पूरा किया है। उनकी लड़ाई राज्य सरकार से है और जो संघर्ष करने का कार्यक्रम उन्होंने पहले तैयार किया था, उसके मुताबिक ही संघर्ष चलेगा।
उपचुनाव हारने के बाद सरकार ने उठाया कदम
पंचकूला के सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए के प्रधान सुनील वशिष्ठ का कहना है कि सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल में एक्साइज ड्यूटी घटाना राहत भरा कदम है। सरकार की ओर से रोजाना रेट नहीं बढ़ाए जाने चाहिए। कई राज्यों में उपचुनाव हारने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। लोगों को स्थायी रूप से राहत मिलनी चाहिए।
सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए के प्रधान केके जिंदल का कहना है कि पेट्रोल और डीजल में एक्साइज ड्यूटी घटाया जाना राहत भरा कदम हैं। लेकिन सरकार रेट न बढ़ाए। एक्साइज ड्यूटी के साथ अन्य टैक्स भी घटाए जाने चाहिए।