{"_id":"61effde2fb926854282d8389","slug":"petition-filed-against-minister-rana-gurjeet-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: मंत्री राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ याचिका दायर, अदालत ने एक फरवरी को तय की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: मंत्री राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ याचिका दायर, अदालत ने एक फरवरी को तय की सुनवाई
Tue, 25 Jan 2022 07:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:15 PM IST
सार
पंजाब के मंत्री राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ अदालत में आप प्रत्याशी व पूर्व जज मंजू राणा ने याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई एक फरवरी को होगी।
विज्ञापन
राणा गुरजीत सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोआबा के दिग्गज कांग्रेस विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले चन्नी सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री खुद आपराधिक केस में घिरते दिखाई दे रहे हैं। सुल्तानपुर लोधी, भुलत्थ, फगवाड़ा व जालंधर नार्थ के ‘अपने’ कांग्रेस उम्मीदवारों को निशाने पर लेने वाले राणा गुरजीत सिंह पर आम आदमी पार्टी कपूरथला से प्रत्याशी पूर्व जज मंजू राणा ने सीजेएम की अदालत में क्रिमिनल पिटीशन दायर की है। जिसकी सुनवाई अदालत ने एक फरवरी मुकर्रर की है।
विज्ञापन
पूर्व जज ने सोमवार को स्थानीय चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह खिलाफ अभद्र शब्दावली इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए क्रिमिनल केस दायर किया है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मंजू राणा की तरफ से एडवोकेट मणित मल्होत्रा व एडवोकेट सुकेत गुप्ता ने सोमवार को सीजेएम जसबीर सिंह की अदालत में पेश होकर याचिका दायर की है, जिसमें उनके मुव्वकिल मंजू राणा की तरफ से पिछले साल दशहरा पर्व पर कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह पर उनके खिलाफ अभद्र शब्दावली के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि राणा गुरजीत सिंह की शब्दावली के कारण वह मानसिक तौर पर परेशान हैं, जिनके शब्दों से नारी जाति का अपमान झलकता है। ऐसी हरकत को सहन नहीं किया जा सकता है। सीजेएम अदालत ने केस को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए राणा गुरजीत सिंह को नोटिस जारी करते हुए मामले की सुनवाई के लिए एक फरवरी की तारीख निर्धारित की है। नवंबर 2021 में दशहरा पर्व पर कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह व आप नेता मंजू राणा के बीच तकरार हुई थी, जो धीरे धीरे बढ़ती जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में राणा गुरजीत सिंह के लिए मुश्किल बढ़ सकती है। हालांकि राणा गुरजीत सिंह दशहरे के त्योहार पर गलत शब्दावली के आरोपों को कई बार नकार चुके हैं, जिन्होंने खुले तौर पर कहा है कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
मंजू राणा उनकी बहन की तरह हैं। सियासी लड़ाई व आरोप-प्रत्यारोप एक तरफ है, वह मंजू राणा जी का बेहद सम्मान करते हैं। इस केस के पीछे कोई राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश हो सकती है, जिसका वह समय आने पर अदालत में जवाब दे देंगे। इस केस की वजह से दोआबा का चुनावी पारा काफी चढ़ने लगा है। इस समय पहले ही राणा गुरजीत सिंह दोआबा के कपूरथला-जालंधर के चार कांग्रेस विधायकों के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं, वहीं अब आप की तरफ से दायर केस उनके सामने कई दुश्वारियां पैदा कर सकता है। जानकारी के अनुसार सीजेएम जसबीर सिंह की अदालत ने वकील सुकेत गुप्ता और मणित मल्होत्रा की बहस के बाद थाना सिटी के एसएचओ से भी स्टेटस रिपोर्ट तलब की है और केस की सुनवाई के लिए अगली तारीख एक फरवरी मुकर्रर की है।