फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   person slept eating food Dadwa died suspicious condition

दड़वा में खाना खाकर सोए व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत

Sat, 26 Sep 2020 12:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
person slept eating food Dadwa died suspicious condition
चंडीगढ़। दड़वा में हलवाई वाली गली स्थित एक मकान में खाना खाकर सोए एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी सुनील दास (35) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सुनील के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। दड़वा चौकी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना वीरवार देर रात करीब 2.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि दड़वा स्थित मकान नंबर 530 में एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा है। सूचना पर दड़वा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मरने वाला सुनील दास परिवार समेत दड़वा में रहता था। वह मजदूरी का काम करता था। वीरवार रात परिवार के संग खाना खाने के बाद घर में सो गया। देर रात जब उसकी बेटी ने उसे बेसुध हालत में देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात में खाना खाने के बाद सुनील ने उन्हें कहा था कि उन्हें कुछ ठीक नहीं लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा कि सुनील की मौत किन कारणों से हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed